MP NEWS : सीरियल किलर की वारदात का CCTV फुटेज आया सामने, गृहमंत्री मिश्रा ने की सागर पुलिस की तारीफ

भोपाल के खजूरी इलाके में स्थित एक मार्बल की दुकान पर ड्यूटी के दौरान सो रहे चौकीदार की हत्या करने वाले सागर के सीरियल किलर का CCTV फुटेज सामने आया है।

भोपाल 2 सितंबर। एमपी में एक सीरियल किलर ने सागर सहित भोपाल शहर के लोगों की नींद उड़ा दी। दरअसल इस सीरियल किलर ने पहले तो सागर में चौकीदारों की हत्या की। मामला सामने आने के बाद किलर भोपाल आ गया। और बीती रात उसने भोपाल के खजूरी इलाके में स्थित एक मार्बल की दुकान पर ड्यूटी के दौरान सो रहे चौकीदार की भी हत्या कर दी। सीरियल किलर द्वारा देर रात की गई हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर अपराधी बेगुनाह चौकीदार को जान से मारता हुआ नजर आ रहा है। आज सुबह भोपाल में इस किलर को सागर पुलिस ने गिरफ्तार किया।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीरियल किलर की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की।

Recommended Video

    कल रात हुई हत्या का लाइव सीसीटीवी आया सामने, सागर का सीरियल किलर दिखा
    पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया उसका पीछा

    पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया उसका पीछा

    सागर में 5 चौकीदार पर रात में सोते समय हमला कर 4 की हत्याएं करने वाला सीरियल किलर बीते रोज राजधानी भोपाल पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उसने खजूरी थाना इलाके में स्थित एक गोराजी मार्बल एंड टाइल्स की दुकान में सो रहे चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी। इधर सागर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पीछा कर रही थी। उसे तड़के सुबह गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले में खुद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक के बाद एक चौकीदार की हत्या करने वाले अपराधी को पकड़ लिया गया हैं। उसने भोपाल में हुई चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है। बाकी हत्याओं को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।c

     गृहमंत्री मिश्रा ने की सागर पुलिस की तारीफ

    गृहमंत्री मिश्रा ने की सागर पुलिस की तारीफ

    गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सागर में सीरियल अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। इस सीरियल किलर को पकड़ना बहुत ही कठिन टास्क था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भोपाल में भी चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है। पूरे मामले का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी पर पूरी पुलिस टीम को बधाई।

    किलर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    किलर का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    भोपाल बैरागढ़ स्थित खजूरी सड़क पर मार्बल की दुकान में सोते हुए चौकीदार को अपना निशाना बनाने वाले सीरियल किलर शिव धुर्वे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वे चौकीदार को बेरहमी से मारता हुआ नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि भोपाल में भी हत्या को अंजाम देने के बाद "सीरियल किलर शिव गोंड" खुद थाने पहुंच गया था। फिलहाल उसे सागर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    बता दे सागर पुलिस 30 सितम्बर से उसका पीछा कर रही थी। उसने आर्ट एंड कामर्स काॅलेज के जिस चौकीदार की हत्या के बाद मोबाइल उठाकर अपनी सिम डाली थी। उसी मोबाइल को ट्रेस करते हुए सागर पुलिस भोपाल पहुंची थी।

    सीरियल किलर चौकीदार से मांग रहा था बीड़ी

    सीरियल किलर चौकीदार से मांग रहा था बीड़ी

    19 साल का ये साइको किलर बहुत ही शातिर था। सागर में रतौना में दो दिन पहले हत्या करने के बाद ये खुरई रोड पर एक ट्रेक्टर एजेंसी के पास पहुंचा था। यहां भी उसका इरादा एक चौकीदार की हत्या करने का था, लेकिन चौकीदार जाग रहा था। शो-रुम के बाहर कुछ मवेशी लड़ रहे थे, चौकीदार उन्हें भगाने आया तो सफेद शर्ट और हाॅफ पेंट पहने यह संदिग्ध सीरियल किलर उससे बीड़ी मांग रहा था। पहले तो चौकीदार ने अनसुना कर दिया बाद में उसने बीड़ी दे दी थी। वह संदिग्ध व्यक्ति उससे कह रहा था, रात में सोने वाले लोगों पर मुझे गुस्सा आता है। उसने बीड़ी तो मांगी थी, लेकिन वह कैमरे से बच रहा था।

    पूरा पुलिस महकमा था सीरियल किलर की तलाश में

    पूरा पुलिस महकमा था सीरियल किलर की तलाश में

    19 साल के सीरियल किलर ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश के पूरे पुलिस प्रशासन को चिंता में डाल दिया था। सागर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने उसे पकड़ने में दो दिन पहले लगभग पूरा पुलिस महकमा सीरियल किलर की तलाश में लगा दिया था। जानकारी अनुसार पांच थानों की पुलिस, 5 थाना प्रभारी, 15 टीमें और 300 से अधिक पुलिस जवान बीते 48 घंटे से हत्यारे का सुराग लगाने में जुटे थे। एक टीम उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए भोपाल तक पहुंची थी।

    ये भी पढ़ें : MP: सीरियल किलर भोपाल से गिरफ्तार, सागर के केसली का रहने वाला निकला हत्यारा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+