BJP महाकुंभ के लिए सज रही राजधानी, केन्द्रीय मंत्रियों ने चौराहों पर लगाए भाजपा के झंडे, निरीक्षण भी किया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर भोपाल में 25 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां में लगातार बीजेपी कार्यकर्ता जुटे हुए है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

राजधानी में होने वाले सबसे बडे एकत्रीकरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख चौराहो को पार्टी के झंडे और पोस्टर लगा रहे है। जगह-जगह बीजेपी के झंडे लगाकर प्रमुख मार्गो को सजाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी तैयारियों में जुटे हुए है।

Capital getting decorated for BJP Maha Kumbh, Union Ministers put up BJP flags at intersections

शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जीपीएस राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रोशनपुरा चौराहा पर पार्टी के झंडे लगाकर चौराहे की सजावट की। साथ ही तैयारियों का निरीक्षण भी किया।

पार्टी नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

25 सितंबर को जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरणों में है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुंचकर महाकुंभ की चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। पार्टी नेताओं ने व्यवस्था में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+