मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के मतदान के लिए थम गया प्रचार, जानिए कब तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

रीवा, 29 जून: मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार की दोपहर को तीन बजे प्रचार थम गया है। इस चरण में मतदान 1 जुलाई को होना है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई को सुबह सात से अपरान्ह तीन बजे तक होगा। दूसरे चरण में जिन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां पर 29 जून को अपरान्ह तीन बजे से सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित हो गया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को कराया जाएगा।

Matdan 2

कब तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Alcohol

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह जानकारी अनुसार मतदान समाप्त होने के समय से 48 घंटे पूर्व से शराब की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि राज्य में तीन चरण में पंचायत चुनाव होना है, पहले चरण का मतदान 25 जून को संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण में 106 जनपदों के 7661 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे। दूसरे चरण का चुनाव 1 जुलाई को होगा और तीसरे चरण का 6 जुलाई को होगा।

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव कब है

Matdan 6

प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करीब चार लाख प्रतिनिधियों का चुनाव तीन चरणों में कराया जाएगा। इसमें जिला पंचायत 875 सदस्य, 52 जिलों के जनपद पंचायत सदस्य, 313 जनपदों के 22 हजार 921 सरपंच और 3 लाख 63 हजार निर्वाचित होंगे। मध्य प्रदेश की 91 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनका कार्यकाल समय नवंबर 2022 तक पूरा होगा। इसलिए इन पंचायतों का चुनाव बाद में अलग से कराए जाने का प्रावधान है।

इस दिन आएगा चुनाव परिणाम

अगर वोटों की काउंटिंग की करें तो पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों के चुनाव परिणाम 14 जुलाई को घोषित किए जाएंगे जबिक 15 जुलाई को पंचायत सदस्यों के चुनाव नतीजे का घोषणा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+