MP Congress : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड, पुजारियों को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
एमपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर बड़ागांव खेलने जा रही है कांग्रेस ने मंदिरों के पुजारियों को जोड़ने का बड़ा बयान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस प्रदेश वर्ग के
MP Congress News : एमपी में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर बड़ागांव खेलने जा रही है कांग्रेस ने मंदिरों के पुजारियों को जोड़ने का बड़ा बयान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस प्रदेश वर्ग के हर मंदिर में पहुंचकर उनके पुजारियों को जोड़ने का काम करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस में पहली बार मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ के जरिए कांग्रेसी हिंदुत्व को लेकर बड़ा संदेश प्रदेश के जनता के बीच छोड़ना चाहती है। प्रकोष्ठ को सबसे पहले यह जिम्मेदारी दी गई है कि प्रदेश के हर बड़े छोटे मंदिर तक ये संगठन पहुंचे और मंदिरों के पुजारियों के साथ उनके परिजनों को कांग्रेस से जोड़े। साथ ही हिंदू को लेकर जो कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार है। उसे दूर करने की जिम्मेदारी भी इस प्रकोष्ठ के पास होगी।

हर जिले में इकाई
इस प्रकोष्ठ के गठन के बाद इसकी हर जिले में इकाइयां बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण शर्मा को सभी जिलों में दौरे करने के निर्देश दिए गए है। वे सभी जिलों में अपने प्रकोष्ठ की जिला ब्लाक कार्यकारिणी बनाने के साथ ही सदस्य भी बनाएंगे इसके लिए उन्हें एक केक मंदिर में जाना होगा।
संदेश जाने के लिए आयोजित होगा सम्मेलन
इस प्रकोष्ठ का नवंबर में बड़ा सम्मेलन होगा जिसके जरिए कमलनाथ यह संदेश देंगे कि कांग्रेस के साथ अधिकांश मंदिरों के पुजारी हैं जिसे वे सॉफ्ट हिंदुत्व के रूप में प्रदेश भर में प्रचारित करेंगे वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे, उस दौरान भी इस प्रकोष्ठ को आगे रखा जाएगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में हिंदुत्व को लेकर लगातार भाजपा अपनी पैठ बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को हिंदू विरोधी बताया जाता है। जिसका फायदा भाजपा को चुनाव के समय मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस इस तरह के अभियान चलाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications