बर्रू कट भोपाली आलोक शर्मा को बीजेपी ने बनाया लोकसभा का उम्मीदवार, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कटा टिकट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में भोपाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मेयर आलोक शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसके विपरीत, मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट नहीं दिया गया है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था।

भाजपा के संगठन से जुड़े नेताओं के मुताबिक, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संसदीय क्षेत्र में कम सक्रिय दिखाई देने और उनके बयानों से विवादों में रहने के कारण टिकट काट दिया गया है। इसलिए, पार्टी ने लगातार तीसरी बार भोपाल संसदीय सीट पर मौजूदा सांसद की जगह नए उम्मीदवार को प्रस्तुत किया है। अब उनकी नई भूमिका पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
आलोक शर्मा ने अपने राजनैतिक करियर में पार्षद, महापौर और विधायक के चुनाव लड़े हैं। उन्हें पार्षद और महापौर के चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। वे दो बार भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से हार चुके हैं, लेकिन हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भोपाल उत्तर सीट से उतारे गए थे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार आतिफ अकील ने 27086 वोटों से हराया था।
स्थानीय नेता को दिया टिकट
भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से पांच साल बाद फिर स्थानीय नेता आलोक शर्मा को टिकट दिया है। पहली बार साल 2014 में भाजपा ने आलोक संजर को चुनावी मैदान में उतारा था। भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा बीते 35 सालों से लगातार चुनाव जीतती आ रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की है, जिसमें मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार के लिए अभी प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ है।
कौन है आलोक शर्मा
पूर्व महापौर और पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके आलोक शर्मा भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए गए हैं। इससे पहले पार्टी के कई पदों पर रह चुके हैं, जैसे कि पूर्व महापौर और पूर्व जिला अध्यक्ष। आलोक शर्मा को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहुत करीबी नेताओं में से एक माना जाता है।
दो बार लड़ा विधानसभा चुनाव, लेकिन मिली हार
भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर सक्रीय रहने वाले आलोक शर्मा दो बार यहां से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, दोनों ही बार उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा है। साल 2008 में आरिफ अकील के सामने वह भाजपा के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे, जबकि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वह पूर्व विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील के सामने उतरे थे।












Click it and Unblock the Notifications