Bhopal News: जीजा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं साले, युवक ने मुस्लिम युवती से की थी लव मैरिज
Bhopal Aishbagh News: राजधानी भोपाल में जबरन धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जहां जीजा पर उसके साले मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। दरअसल, फरियादी युवक ने मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी। जब यह बात उसके भाइयों को पता चली तो तब से वह जीजा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवा बन रहे हैं।
बता दे यह मामला भोपाल के ऐशबाग इलाके का बताया जा रहा है। जहां मुस्लिम युवती से शादी करने पर हिंदू युवक पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवती के पति पर युवती के भाई यानी युवक के साले अपने जीजा को धर्म परिवर्तन करने के लिए धमकी दे रहे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक सीहोर में रहने वाला 40 वर्षीय विष्णु जाटव मजदूरी करता है। उसने कुछ समय पहले सोनिया गांधी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद से ही युवती के भाई वसीम खान, आदम खान और मोइन खान अपने जीजा यानी विष्णु पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे।
इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहा सुनी भी हो गई थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications