Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP की धरती पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ भव्य स्वागत, बोले- मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा

Bhopal BJP News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज अमेरिका और भारत के रिश्ते आसमान छू रहे हैं। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान देकर मोदी जी को सम्मानित किया है। आज हमारी विचारधारा को मजबूत करने, भारत को शक्तिशाली बनाने, देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

नड्डा ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीबी पिछले नौ सालों में 22 प्रतिशत से कम होकर 10 प्रतिशत रह गई है। भारत की अति गरीबी 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है। ये कांग्रेस पार्टी के लोग जो पढ़ते-लिखते कम हैं। इनको मालूम नहीं है कि मॉडर्न स्ट्रेट की रिपोर्ट बताती है कि आज सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है। अमेरिका की विकास दर 7.9 पर है। जबकि भारत 8.10 प्रतिशत से आगे बढ़ गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को भारत से सबसे अधिक उम्मीद है।

BJP national president JP Nadda was welcomed grandly on the land of Madhya Pradesh

मोदी सरकार के विकास कार्यो को सरकार और कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारा

नड्डा ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भारत के यशस्वी पीएम नरेन्द्र मोदी जी कल मेरा बूथ, सबसे मजबूत के तहत करोड़ों कार्यकर्ताओं का डिजिटली मार्गदर्शन करेंगे। देश के 10 लाख बूथ पर टेलीविजन, लैपटॉप, फेसबुक के माध्यम से बूथ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से जुडेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में 3 हजार बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, प्रश्न भी पूछेंगे और जवाब भी देंगे। यह कार्यक्रम संगठन का अलग और बड़ा आयोजन है, जिसमें हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

नड्डा ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेता है। प्रदेश में हमारी सरकार है, शिवराज जी जैसे मुख्यमंत्री दिन-रात काम कर रहे हैं। मजबूत संगठन है, आपकी सरकारें हैं, आपके लोग हैं, नगरीय निकाय आपके हैं। आज यह संकल्प लें कि सरकार की योजनाएं और संगठन के विचारों को घर-घर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश में चलाए गए महाभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास को जमीन पर उतारने का काम किया है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं: शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे सेनापति नड्डा जी भोपाल पधारे है और कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आ रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयप्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में पार्टी निरंतर आगे बढ रही है। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा जी का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयप्रकाश नड्डा के नेतृत्व में आज संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश की धरती पर स्वागत, वंदन, अभिनंदन: विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं। मध्यप्रदेश संगठन की दृष्टि से मजबूत प्रदेश है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से संभव हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ डिजिटलाइजेशन करके देश में नंबर वन प्रदेश बना है। भोपाल के सभी कार्यकर्ता आज पलक पावडे बिछाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में जुटे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं। हम सभी का सौभाग्य है कि आज नड्डा और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सब का मार्गदर्शन करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+