BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने भोपाल में पद्मश्री भूरी बाई और उद्योगपति विजय अग्रवाल से की मुलाकात

Bhopal News: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी का विशेष संपर्क अभियान जारी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने भोपाल प्रवास के दौरान संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार भूरी बाई और उद्योगपति विजय अग्रवाल से मुलाकात की और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

BJP National President JP Nadda met Padma Shri Bhuri Bai and industrialist Vijay Aggarwal

राष्ट्रीय अध्यक्ष JP जेपी नड्डा जी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलाकार श्रीमती भूरी बाई और उद्योगपति विजय अग्रवाल के निवास पहुंचे। श्री नड्डा ने पदमश्री श्रीमती भूरीबाई एवं श्री विजय अग्रवाल का शॉल ओढाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

उन्होंनें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित साहित्य भेंटकर भूरीबाई एवं विजय अग्रवाल से सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। पद्मश्री भूरीबाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को उनके द्वारा तैयार की गयी कलाकृतियां भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित थे।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोती लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते आसमान छू रहे हैं। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान देकर मोदी जी को सम्मानित किया है। आज हमारी विचारधारा को मजबूत करने, भारत को शक्तिशाली बनाने, देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। आज मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीबी पिछले नौ सालों में 22 प्रतिशत से कम होकर 10 प्रतिशत रह गई है। भारत की अति गरीबी 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है। ये कांग्रेस पार्टी के लोग जो पढ़ते-लिखते कम हैं। इनको मालूम नहीं है कि मॉडर्न स्ट्रेट की रिपोर्ट बताती है कि आज सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+