भाजपा विधायक को गार्ड के साथ मारपीट के चलते एक साल की जेल
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के लिए मध्य प्रदेश में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा विधायक सतीश मालवीय को जेल की हवा खानी पड़ रही है।
मध्य प्रदेश के घट्टिया विधानसभा से विधायक सतीश मालवीय को होमगार्ड के साथ मारपीट के चलते एक साल की सजा सुनाई गयी है। मालवीय पर गॉर्ड को नौकरी के समय उसका काम रोकने और उसके साथ मारपीट का आरोप है।
यह है अमित शाह का असली भाषण जो भोपाल में दिया
मालवीय के खिलाफ यह आठ साल पुराना मामला है जिसमें उन्हें सजा सुनाई गयी है। उनके खिलाफ गार्ड तख्त सिंह ने बाद में मामला दर्ज कराया था। मालवीय के खिलाफ मजिस्ट्रेट मनोज शर्मा ने 500 रुपए के जुर्माने के साथ एक साल की सजा सुनायी थी। हालांकि विधायक को बाद जमानत दे दी गयी है।













Click it and Unblock the Notifications