Bhopal News: अमर्यादित की टिप्पणी के खिलाफ सोशल मीडिया पर जवाब देगी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

Bhopal BJP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षियों द्वारा भाजपा नेताओं पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अब भाजपा की महिला मोर्चा मैदान में आ गई है। इसके लिए पूरी योजना के साथ महिला मोर्चा जमीन पर काम करेगा।

शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि आज महिला मोर्चा के लिए सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें हां मर्यादित भाषा और टिप्पणी को लेकर कैसे विपक्ष को जवाब दें इस पर चर्चा की गई। साथ ही महिला मोर्चा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीति के साथ विकास कार्यों को विस्तार से जनता के बीच लेकर जाएं।

BJP Mahila Morcha workers will respond on social media against Amryads remarks

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कार्यशाला में मोर्चा के आगामी कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। विपक्षी दलों के नेता झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उन सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा तथ्यों के साथ जवाब देगा।

सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी सावले ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी महिला मोर्चा के वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहें। साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा और मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के पेज को फॉलो करें। विपक्षी दलों के नेताओं को तथ्यों के साथ झूठ का जवाब दें।

BJP Mahila Morcha workers will respond on social media against Amryads remarks

बीजेपी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने प्रथम सत्र में संगठन ऐप, सरल ऐप और नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में चुनाव व्यवस्था समिति के सह प्रमुख डॉ प्रदीप त्रिपाठी ने चुनाव प्रबंधन में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोर्चा की सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुचित्रा कक्कड़ ने प्रत्येक बहनों को सोशल मीडिया का महत्व और सोशल मीडिया पर कार्य करने के संदर्भ में विस्तार से बताया।

कार्यशाला का संचालन शिवानी अड़सड़पूरकर एवं आभार सह प्रभारी कविता डाबी ने माना। कार्यशाला को मोर्चा की प्रदेश महामंत्री माया पटेल, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल सोशल मीडिया का सहारा लेकर भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने का कोशिश कर रहे हैं, जिसका हमें पूरे तथ्यों के साथ जवाब देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+