कांग्रेस चिताओं पर चुनावी रोटियां सेंक रही है : नरेन्द्र सिंह तोमर

Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। भाजपा के मध्‍यप्रदेश अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि रतनगढ़ मंदिर की दर्दनाक एवं ह्दयविदारक घटना पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एयरकंडीशनर कमरों में बैठकर सिर्फ राजनैतिक बयानबाजी पर आमादा हैं। उन्‍होने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता अजय माकन से उम्‍मीद की जा रही थी कि वह इस घटना में मारे गये मृतकों को कोई राहत राशि अथवा राहत शिविर की बात करते परन्‍तु उन्‍होने चिताओं पर राजनीतिक चुनावी रोटियां सेंकने का ही काम किया है। मंदिर में मध्‍यप्रदेश के साथ ही उत्‍तर प्रदेश की जनता भी दर्शनार्थ आयी थी जिसमें कई लोगों की मृत्‍यु हो गयी। कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की लोकसभा सीटें भी उन्‍हीं चुनावी क्षेत्रों से आती हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान न केवल शर्मनाक है अपितु घोर निन्दनीय है। उन्हाने कहा कि 2006 में उस स्थान पर जब हादसा हुआ था तब दोषी अफसरों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कार्यवाही भी की थी। उस घटना की पुनरावृत्ती न हो इसको ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने नया पुल का निर्माण भी किया था। नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दु:खद घटना पर तत्काल सज्ञांन लेते हुए घटना में मृतकों के परिजनों को डेढ़ लाख रूपये गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार एवं साधारण रूप से घायलों को 25-25 हजार रू. की आर्थिक सहायता देने के निर्देष दिये एवं घायलों को चिकित्सा सेवाएं घटनास्थल पर बुनियादी सेवाएं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करार्इ जायेंगी। भारतीय जनता पार्टी जनहित और संवदेनाओं के प्रति सदैव अग्रसर रही है। उन्हाने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने घटना की न्यायिक जांच की स्थापना की है और वह दृढ़संकल्पित है कि घटना की न्यायिक जाचं में दोषी व्‍यक्तियों एवं परिसिथति पर कार्यवाही की जा सके।

उन्होने कहा कि बेतहर होता की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री कमल नाथ और प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया इस घटना में हुए घायलों के लिए दवा और मृतकों के प्रति सवंदेनाओं का सबंल देकर जनता के प्रति प्रथम जवाबदेही सुनिश्चित करते परन्तु ऐसा न कर हादसे पर केवल राजनीति ही कर रहे है जो कि निन्दनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+