Bhopal News: कार्यकर्ताओं का विश्वास नहीं जीत पा रहे, जनता का भरोसा कैसे अर्जित करेंगे कमलनाथ: पंकज चतुर्वेदी

भोपाल में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से डिंडौरी जिला कांग्रेस के निष्कासित अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के परिजनो ने मुलाकात की और सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगाई है।

BJP Leader Pankaj Chaturvedi taunts Kamal Nath over former Congress Dindori President Virendra Shukla

कांग्रेस के डिंडौरी जिले के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर डराने- धमकाने और व्याभिचार के मामले में फंसाने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इसे लेकर गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा से मदद की गुहार भी लगाई है। भले ही राहुल गांधी कुछ भी कहते रहें, किसी से न डरने की ताकीद करते रहें, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कहते हैं कि 'कांग्रेस में मुझसे तो डरकर ही रहना पड़ेगा'। यह बात BJP के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

BJP प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यह बड़े शर्म का विषय है कि डिंडौरी के कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री से गुहार लगायें। उनका कहना है कि मुझे और मेरे परिवार को कमलनाथ और उनकी टीम से खतरा है। यहां तक कि उनका परिवार गृहमंत्री से मिलने भोपाल भी आया है। प्रवक्ता चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कमलनाथ की पार्टी का विषय थाने में जाए, आपके पूर्व जिलाध्यक्ष मदद के लिए गृह मंत्री के पास जाएं और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाएं, तो इससे समझ में आता है कि आप पार्टी कार्यकर्ताओं में कितने लोकप्रिय हैं और आपके संगठन की अंदरूनी स्थिति क्या है। उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जो कमलनाथ अपने कार्यकर्ताओं का विश्वास अर्जित नहीं कर सकते, वह प्रदेश की जनता का भरोसा कैसे अर्जित करेंगे।

केसर सिंह डाबर ने कमलनाथ का विरोध किया

चतुर्वेदी ने कहा कि इससे पहले जब विदिशा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष कमल सिलाकारी, अलीराजपुर के केसर सिंह डाबर ने कमलनाथ का विरोध किया, तो उन्हें जिस बेइज्जती से हटाया गया, वह सभी ने देखा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कमलनाथ क्या किसी संगठन का मुखिया ऐसा होना चाहिए, जिससे कोई कार्यकर्ता भाई अपनी, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हो। वह अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस थाने जाए और गृहमंत्री से मदद मांगे। चतुर्वेदी ने कहा कि अगर कमलनाथ ऐसी ही राजनीति करते हैं, तो इस घटिया राजनीति पर उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+