कांग्रेस में रोज बदले जा रहे टिकट, सर्वे नहीं निजी सर्वे के आधार पर दिए गए टिकट: डॉ दुर्गेश केसवानी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस में रोज टिकटों को बदला जा रहा है। इससे प्रमाणित होता है कि अब कांग्रेस में टिकटों को बदलने की बोलियां लगाने की दुकान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की बंद हो गई है और अब दिल्ली में बोलियां लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस 7 प्रत्याशियों के टिकट विरोध के चलते बदल चुकी है। गुटों -और गिरोह में बंटी कांग्रेस को रोज बदल रही सूचियों को देखकर लगता है कि कांग्रेस फिर नए सिरे से रोज सूचियां जारी करेगी।

विरोध की तस्वीरें और आएंगी सामने

डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस में कपड़ा फाड़ और कालिख पोतने की तस्वीरें प्रदेश देख चुका है। इस तरह की तस्वीरें अभी और सामने आएंगी। कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कई बार दावा किया कि टिकटों का वितरण सर्वे के आधार पर किया गया है। अगर टिकटों का वितरण सर्वे के आधार पर होता तो उसे बदलने की जरूरत नहीं होती।

bjp leader Durgesh Keswani said that tickets are being changed daily in Congress.

केसवानी ने कहा कि बार-बार टिकटों को बदलने से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस ने सर्वे के आधार पर नहीं, बल्कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने खुद ही घर के अंदर अपना सर्वे करके अपने चहतों लोगों की सूची बनाकर उन्हें टिकट देकर उपकृत कर दिया और जमीनी कार्यकर्ता को नजरअंदाज किया। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अपने-अपने बेटों को स्थापित करने का खेल अब कांग्रेस को समझ आ गया।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से पार्टी ने किया किनारा

डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि प्रदेश में टिकट वितरण के बाद विरोध से कांग्रेस आलाकमान परेशान हो चुका है। छिपकर कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं को फटकार लगाई जा रही है। अब टिकट वितरण में नाम बदलने को लेकर दोनों नेताओं से कुछ पूछा नहीं जा रहा। अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी तब बदले हुए नाम पता चल रहे जब मीडिया में नाम सामने आ रहे है। चुनाव पहले दोनों नेताओं से पार्टी ने किनारा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+