लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग का बाबूलाल गौर ने किया समर्थन, बोले-BJP किसी को देशद्रोही नहीं कहती
Bhopal News, भोपाल। भाजपा के दिग्ग्ज नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग ने इस चुनावी मौसम में बीजेपी के विरोधियों को प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। आडवाणी ने लिखा था कि बीजेपी में राजनीतिक असहमति रखने वालों को देशद्रोही बताने की परंपरा नहीं रही है। इस बयान के बाद विपक्ष मोदी-शाह पर हमलावर हो गया।

ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने आडवाणी के ब्लॉग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने बिल्कुल सही कहा है। बीजेपी किसी को देशद्रोही नहीं कहती। आडवाणी के बयान पर सियासी पारा गर्म है। यहां तक की चुनावी रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आडवाणी का जिक्र कर रहे है। शुक्रवार को आडवाणी का जिक्र करते करते भाषा की मर्यादा राहुल गांधी भूल गए थे।
और विवादित बयान दे गए। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने राहुल गांधी को नसीहत दी। खैर लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल में अभी और विवादित बयान देखने को मिलेंगे। सभी दल एक दूसरे पर सियासी किचड़ उछालेंगे। ऐसे में जनता को फैसला करना है कि किसे वो सत्ता में बैठाए।












Click it and Unblock the Notifications