Bhopal News: सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कूटरचित वीडियो के मामले में भाजपा ने की पुलिस से शिकायत
Bhopal BJP News: फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से शिकायत की है। पार्टी की ओर से लिखित शिकायत प्रस्तुत कर वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस कमिश्नर, भोपाल से की गई शिकायत में कहा गया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा का एक कूटरचित वीडियो फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया जा रहा है।

इस कूटरचित वीडियो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व सरकार की छवि खराब करने काम किया गया है। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, छात्रों और किसानों को भ्रमित कर भड़काने का प्रयास किया गया है।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री अशोक विश्वकर्मा ने शिकायत के साथ वह आईडी (SKURMI700) भी पुलिस को सौंपी हैं, जिससे उक्त कूटरचित वीडियो प्रसारित किया गया है। उन्होंने कूटरचित वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कटनी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष वेंकट खंडेलवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications