MP News: दिल्ली में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, MP की 3 दर्जन सीटों पर अंतिम निर्णय होने की खबर

MP Election 2023: बुधवार को देर रात भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मध्य प्रदेश बीजेपी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। बीजेपी मुख्यालय में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हरी 39 सीटों पर चर्चा की गई। सूत्रों की माने तो इनमें से 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव से प्रभारी अश्वनी वैष्णव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक में शामिल हुए

BJP Central Election Committee meeting ends, news of final decision on 39 MP seats

भाजपा की विशेष रणनीति के तहत बीते विधानसभा चुनाव में हरी 103 सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित किए जाने हैं। बीजेपी ने ऐसी सीटों पर 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। अब इस बार 64 सीटों पर नाम घोषित किए जाने हैं। जिनमें अधिकांश फोकस एससी और एसटी के सीटों पर है।

सोमवार को सिंगल नाम हो गए थे तय

सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में 40 सीटों पर सिंगल नाम सर्वसम्मति से नेताओं ने तय कर दिए थे। इस बैठक के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भोपाल से दिल्ली गए थे। इस बैठक में ये सभी नाम तय कर लिए गए थे। इन नामों पर मोहर लगाने के लिए आज की बैठक रखी गई थी। इस बार यह माना जा रहा है कि भाजपा का फोकस एससी-एसटी सीटों पर ज्यादा है। ऐसे में भाजपा की यह दूसरी सूची में इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। हालांकि पहली सूची में भी इस वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+