Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एमपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, निर्वाचन आयोग में जारी किए जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह

मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच के लिए निर्वाचन प्रतीक जारी कर दिए गए हैं।

भोपाल, 9 जून। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ी जानकारी दी है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 10 जून को अपरान्ह 3 बजे के बाद अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किये जायेंगे। उन्होंने बताया है कि 10 जून को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। प्रथम चरण का मतदान 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर

जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन प्रतीक

तीर कमान, दो पत्तियाँ, उगता सूरज, पतंग, छाता, गाड़ी, लालटेन, फावड़ा और बेलचा, बिजली का बल्ब, सिलाई की मशीन, हाथ चक्की, टेबल पंखा, स्लेट, रेडियो, हारमोनियम, दो तलवार और एक ढाल, पिचकारी, मटका, अंगूठी, बल्ला, चाबी, मोमबत्तियाँ, कढ़ाई, सीटी, सिर पर टोकरी सहित औरत, लड़का-लड़की, नाव, बेंच, गैस सिलेण्डर, गैस स्टोव, सिगड़ी, संडसी, गैस बत्ती, गुब्बारा, मेज, कुर्सी, मोरपंख, पीपल का पत्ता और सूरज-मुखी।

जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन प्रतीक

ब्लेक बोर्ड, बरगद का पेड़, झोपड़ी, ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, तराजू, फसल काटता हुआ किसान, मशाल, अलमारी, छत का पंखा, टेलीविजन, रेल का इंजन, टेलीफोन, डीजल पंप, प्रेशर कुकर, कप प्लेट, लेटर बाक्स, आरी, कंघी, ढोलक, ड्रम, भोंपू, चारपाई और दरवाजा।

सरपंच के लिए निर्वाचन प्रतीक

चश्मा, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्तचलित पंप, ताला और चाबी, अनाज बरसाता हुआ किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबल लेंप, खंभे पर ट्यूब लाइट, हार, किताब, स्टूल, कलम दवात, कुआँ, गेहूँ की बाली, बस, पुल, नल, लट्टू, जग, हॉकी और गेंद, टोप और वायलिन।

पंच के लिये निर्वाचन प्रतीक

सीढ़ी, फावड़ा, बाल्टी, हल, कुल्हाड़ी, बिजली का स्विच, मक्के का भुट्टा, कैंची, केतली और बेलन। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर आवंटित किए जाने वाले अतिरिक्त प्रतीक ; बनियान, कमीज, फ्राक, गुलाब का फूल, पोत, स्कूटर, जीप, वायुयान, रोड-रोलर, सेव, मूली, आम, केला और लेडी पर्स।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+