Bhopal News: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह वापस भाजपा में हुए शामिल

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगाया दरअसल भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अखंड प्रताप सिंह ने वापस भाजपा का दामन थाम लिया है उन्हें आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की ग्रहण करवाई।

बता दे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सामने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अखण्ड प्रताप सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। नड्डा ने उनका भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

Big blow to Aam Aadmi Party, former minister Akhand Pratap Singh joins BJP again

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा मौजूद थे।

बता दें कि अखंड प्रताप सिंह कुछ महीने पहले ही आप पार्टी में शामिल हुए थे। अखंड प्रताप सिंह बुंदेलखंड के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इससे पहले वे कांग्रेस, बसपा, सपा में भी रह चुके हैं। वह तीन बार के विधायक है। इसके अलावा वे दो बार प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं।

अखंड प्रताप किस तरह से दलबदल करने के कारण उनकी छवि अब दल बदलू की हो गई है। इसलिए जनता के बीच उनका जन समर्थन उतना नहीं दिखाई देता जितना पहले दिखाई देता था। हालांकि भाजपा के नेता अखंड प्रताप के शामिल होने को बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की मजबूती मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+