CM शिवराज की बड़ी घोषणा, कहा- पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर मिलेगा 15 लाख रुपए का पुरस्कार
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने कहा कि समरस पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार दिए जाएंगे।
भोपाल,27 मई। मध्य प्रदेश के पंचायत को बेहतर बनाने के लिए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने समरस पंचायत के अंतर्गत पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि समरस पंचायतों एवं विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ग्राम पंचायतें, जहां निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

पंचायतों में महिलाओं के लिए CM शिवराज की बड़ी घोषणा
- किसी भी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन अगर निर्विरोध रूप से किया जाता है तो उस पंचायत को 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 7 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- संपूर्ण पंचायत अर्थात समस्त पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होते है तो पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 7 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
- पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन होता है तो पंचायत को 12 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

पंचायतों को आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार
सीएम ने बताया कि पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार
- जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार
- स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार
- महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार
- प्रत्येक वर्ग के लिए तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
- प्रथम पुरस्कार : 50 लाख रुपए
- द्वितीय पुरस्कार : 25 लाख रुपए
- तृतीय पुरस्कार : 15 लाख रुपए

EVM नहीं मत पत्रों से कराये जाएंगे पंचायत चुनाव
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के कारण पहले पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता से लागू कर दी गई है। पंचायत चुनाव 3 चरणों में संपन्न किए जाएंगे। पहला चरण 25 जून को दूसरे चरण में 1 जुलाई को तीसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत चुनाव मध्यप्रदेश में ईवीएम की जगह मत पत्रों से संपन्न होंगे।

मतगणना 14 जुलाई को होगी
बता दे पंचायत चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। 30 मई नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी
पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। वही दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत और तीसरे चरण में 92 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। 5 जिलों में पहले चरण में चुनाव को संपन्न करा दिया जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे बाकी 39 जिलों में 3 चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।












Click it and Unblock the Notifications