मध्यप्रदेश में बीयर और वाइन के दाम होंगे कम, दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह पर कसा तंज
मध्यप्रदेश में कम होंगे बीयर के दाम। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीयर पर आयात शुल्क घटाने संबंधी सहमति पर प्रस्ताव तैयार।
भोपाल, 27 मई। मध्य प्रदेश सरकार ने बीयर पर आयात शुल्क घटाने का निर्णय किया है। इसको लेकर गुरुवार को गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ( Dr Narottam Mishra) ने कहा है कि मंत्री-समूह ने तय किया है कि बीयर पर आयात शुल्क घटाने संबंधी सहमति पर प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा जायेगा। बैठक में आबकारी और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मंत्रालय में गुरूवार को आबकारी व्यवस्था 2022-23 के लिए गठित मंत्री-समूह की बैठक डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। आबकारी नीति पर मंगलवार को हुई चर्चा पर पुन: चर्चा कर प्रस्ताव केबिनेट को भेजने का निर्णय लिया गया।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि मंत्री-समूह ने बीयर पर आयात शुल्क प्रति बल्क लीटर ₹30 से घटाकर ₹20 करने, वाइन पर भी आयात शुल्क को ₹10 प्रति प्रूफ लीटर से घटाकर 5 रूपये प्रति प्रूफ लीटर करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रमुख सचिव आबकारी श्रीमती दीपाली रस्तोगी को दिये हैं।
दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार के इस फैसले के खिलाफ तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या इस निर्णय से शिवराज उर्फ़ मामू का मदिरा प्रेम नहीं झलकता है? रोटी महँगी हो जाए तो मामू को कोई चिंता नहीं लेकिन बियर सस्ती हो जाए उसकी चिंता अधिक है। आप पहले तो इसका शौक़ नहीं करते थे अब क्या आपके नए मित्रों के संगत का असर है? हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications