भूपेंद्र ने इंदौर में की G-20 बैठक की तैयारियों की समीक्षा, स्मृति भोपाल में वत्सल भारत संगोष्ठी में हुई शामिल
mp politics news: मध्यप्रदेश में रविवार को दो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और स्मृति ईरानी बैठकों में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री यादव इंदौर में जी-20 की बैठक की तैयारियों की समीक्षा के लिए और ईरानी वत्सल भारत कार्यक्रम में होने वाली संगोष्ठी के उद्घाटन के लिए भोपाल पहुंची। ईरानी ने इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की है।
केंद्रीय मंत्री रानी पहुंची सीएम हाउस
राजधानी में प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मध्य प्रदेश में लागू महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। सीएम शिवराज ने बताया कि साल 2006 में लाडली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई जिसमें बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिला। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। इसके बाद स्मृति ईरानी रविंद्र भवन पहुंची, जहां वत्सल भारत कार्यक्रम में शामिल हुई।

वत्सल भारत में मध्य भारत क्षेत्रीय संगोष्ठी
बाल संरक्षण बाल सुरक्षा बालकल्याण वत्सल भारत कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। मध्य भारत क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन भोपाल में हुआ जिसमें केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई केंद्रीय सचिव महिला बाल विकास मंत्री इंदीवार पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जी-20 की बैठक की तैयारी की समीक्षा
उधर इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदौर में बिलियन करेक्शन सेंटर में जी-20 की 19 जुलाई को होने वाली बैठकों के संदर्भ में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री भूपेंद्र यादव इसके बाद 56 दुकान पहुंचे और यहां अतिथियों के प्रस्तावित भ्रमण के संदर्भ में तैयारियों को देखा। यादव इसके बाद ग्रैंड सैनिटेशन होटल बाईपास भी पहुंचे और यहां प्रस्तावित डिनर और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद रही।












Click it and Unblock the Notifications