भोपाल रेप कांड : प्यारे मियां के मोबाइल ने खोले कई राज, रसूखदार लोगों के नामों का खुलासा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेप कांड में नित नए खुलासा हो रहे हैं। भोपाल पुलिस ने चार नाबालिग सहित पांच लड़कियों का कथित तौर यौन शोषण करने के आरोपी पत्रकार प्यारे मियां उर्फ अब्बा को रिमांड पर ले रखा है। 68 वर्षीय आरोपी प्यारे मियां को गुरुवार को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया और पांच दिन के रिमांड पर लिया।

Bhopal rape scandal: Pyare Mians mobile revealed many secrets

भोपाल के इस रेप कांड की जांच के लिए दक्षिण भोपाल पुलिस के एसपी साई कृष्ण थोता के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को प्यारे मियां के मोबाइल की कॉल डिटेल से कई रसूखदार लोगों के नाम मिले हैं, जिसको आधार बनाकर आगे की जांच की जा रही है।

बदमाश रिहा करवाने पहुंचा पुलिस थाने

मीडिया की खबरों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जांच के दौरान प्यारे मियां का अंडरवर्ल्ड से रिश्ते का भी खुलासा हुआ है। जैसे ही प्यारे मियां को गिरफ्तार किया गया। शहर का एक पुराना बदमाश पुलिस थाने पहुंचा और उसे रिहा करने की मांग करने लगा। यह व्यक्ति कई घंटे तक थाने के बाहर मौजूद रहा। बदमाश रसूखदार लोगों का नाम लेकर कार्रवाई बाधित करने का प्रयास कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे रैकेट का खुलासा उस वक्त हुआ जब शनिवार रात करीब 3 बजे भोपाल के रातीबढ़ इलाके में 5 लड़कियां ग्लैमरस कपड़ों में घूम रही थी। ये सभी लड़कियां नशे की हालत में थी, जिनमें से 4 नाबालिग है। जब लड़कियों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो अखबार के मालिक और उसकी मैनेजर स्वीटी की पूरी करतूत सामने आ गयी। लड़कियों ने बताया कि ये लोग उसे बावड़ियाकला के पास विष्णु हाईटेक स्थित फ्लैट पर किसी की जन्मदिन पार्टी में लेकर गए थे। यहां उनका यौन शोषण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+