गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए बना गांजा तस्कर, पत्नी ने छुड़ाने के लिए बेच दिए सारे जेवर
भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जो प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है।
भोपाल, 8 जून। कहते हैं ना कि इश्क के चक्कर में लोग क्या से क्या हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक शख्स लड़की के प्यार में गांजा तस्कर बन गया। अपनी प्रेमिका का खर्चा उठाने के लिए वे गांजे की तस्करी करने लगा। अभी हाल ही में ही उसकी प्रेमिका से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को मुखबिरी करके आरोपी आशिक को पकड़ा दिया।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स रायसेन से भोपाल गांजे की खेप लेकर आ रहा है। और भानपुर ब्रिज के पास एक लड़का उसका इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 10 किलो गांजा मिला। आरोपी की पहचान गौरीगंज रायसेन में रहने वाले मूरत आदिवासी पिता भगवान सिंह गौड़ के रूप में हुई है।
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दो बताएं कि आरोपी भोपाल में गांधी की सप्लाई करता था। अभी 3 महीने पहले ही भेज जेल से रिहा हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मैं किसी महिला से प्रेम करता है और उसी के खर्चा उठाने के लिए वे गांजे की तस्करी करने लगा। इससे पहले भी आरोपी गांजे की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी को छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी अपने सारे जेवरात बेच दिए, लेकिन आरोपी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications