Bhopal News : पत्नी का वेतन देने का झांसा देकर पति के खाते से 54 हजार रुपये उड़ाए
भोपाल के कोलार में जालसाज ने स्वयं को एसडीएम ऑफिस का कर्मचारी बताकर आंगनबाड़ी कर्मचारी के पति के खाते से ₹54 हजार उड़ा लिए।
भोापाल,1 अक्टूबर। राजधानी में ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऑनलाइन और साइबर ठगी करने वालों ने अब छोटे कर्मचारियों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। ऐसे ही मामला भोपाल के कोलार से सामने आया है। जहां जालसाज ने स्वयं को एसडीएम ऑफिस का कर्मचारी बताकर आंगनबाड़ी कर्मचारी के पति के खाते से ₹54 हजार उड़ा लिए।

कोलार थाना अंतर्गत सनखेड़ी के रहने वाले गुलाब सिंह तोमर ने थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी में नौकरी करती है उसे 3 माह से सैलरी नहीं मिली। 4 अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उनकी पत्नी का नाम लेकर बोला कि 3 माह से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। गुलाब सिंह ने हामी भरी तो जालसाज परिचय देते हुए बोला कि वेती एसडीएम ऑफिस से बोल रहा है। साहब ने तुम्हारी पत्नी खाते में सैलरी डालने को कहा है। तुम अपना फोन पे अकाउंट चालू रखो। बे सैलरी के रुपए उसी में भेजेगा। इसके बाद जालसाज ने एक लिंक भेज कर गुलाब सिंह के खाते से ₹54 हजार उड़ा लिए। अब बड़ा सवाल यही कि आखिर जालसाजी को यह कैसे पता चला कि आंगनबाड़ी कर्मी को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली।
अस्पताल में कमरा बुक कराने के नाम पर ठगी
भोपाल के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोत के रहने वाले अफसर शाह ने भी साइबर ठगी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर को बेटे के इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए ऑनलाइन अस्पताल सर्च कर रहे थे। इस दौरान मिलेगी मोबाइल नंबर पर उनका संपर्क हुआ उसने अस्पताल में कमरा बुक कराने की बात की। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर दो-तीन बार लिंक भेजी और सिर्फ ₹10 हजार ट्रांजैक्शन करने का बोला। इसके बाद अफसर शाह ने देखा कि कुछ देर में उनके खाते से ₹78 हजार कट गए। शिकायत के बाद निशातपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ओएएलएक्स पर विज्ञापन देकर युवक को बनाया ठगी का शिकार
मिसरोद थाना में मंडीदीप की फैक्ट्री में काम करने वाले बिहारी लाल ने ऑनलाइन ठगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बिहारी लाल ने बताया कि वे मंडीदीप की एक फैक्ट्री में काम करता है उन्होंने ओएएलएक्स पर एक कार बिक्री का विज्ञापन देख कर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। शातिर जालसाज ने कार बेचने के लिए विभिन्न मदों से बिहारीलाल से ₹45,500 जमा करवा लिए। इसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
साइबर एसपी ने कहा- सावधानी से करें सोशल प्लेटफॉर्म का उपयोग
साइबर ठगी को लेकर साइबर एसपी अक्षत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचने का मात्र एक तरीका है सजग और सतर्क रहना। कोई भी जालसाज अगर फोन पर अकाउंट या उसके बारे में जानकारी मांगता है तो सबसे पहले उसकी जानकारी लें इसके बाद संबंधित विभाग से उसे कंफर्म करने के बाद ही उसे जानकारी दें। अपने मोबाइल पर मोबाइल एप्लीकेशन के एक्सेस को एलाऊ ना करें। किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही किसी को अपना OTP भी बताएं। पुलिस जालसाजी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications