MP Weather: भोपाल में इस मौसम की सबसे सर्द रात, हवाओं ने बढ़ाई एमपी में ठिठुरन, इंदौर और पचमढ़ी तक अलर्ट
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अचानक कमी आ गई है।
राजधानी भोपाल में भी जहां दिन में धूप तेज हो रही है। वहीं शाम और सुबह ठंडा का एहसास हो रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में से आ रही शीत लहरों एवं जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। इस कारण यहां कई जिलों में ठंडक देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।

राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। यहां रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। जबकि दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों को देखें तो बालाघाट उमरिया और छतरपुर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में लगातार तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मंडला ,बालाघाट और पचमढ़ी सहित कई जिलों की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications