BETUL NEWS : जन्मदिन मनाने का अनोखा तरीका, गाजे-बाजे के साथ किया जाता है पौधारोपण
बैतूल में जन्मदिन मनाने का अनूठा नजारा देखने मिल रहा है। बैतूल में मॉर्निंग ग्रुप नाम का एक ग्रुप है जो अपने सदस्यों का जन्मदिन कुछ अलग ढंग से मनाता है। ग्रुप के सदस्य जन्मदिन पर गाजे बाजे के साथ पौधा लगाते है । पौधे को
वैसे तो पूरी दुनिया में लोग अपने जन्मदिन को बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल में जन्मदिन मनाने का अनूठा नजारा देखने मिल रहा है। बैतूल में मॉर्निंग ग्रुप नाम का एक ग्रुप है जो अपने सदस्यों का जन्मदिन कुछ अलग ढंग से मनाता है। ग्रुप के सदस्य जन्मदिन पर गाजे बाजे के साथ पौधा लगाते है । पौधे को माला पहना कर उसे पालने का संकल्प लेते है।

बैतूल में पर्यावरण में अपना योगदान देने के लिए मार्निंग ग्रुप ने जो पहल शुरू की है उसमें अब जन्मदिन पर लगाए गए पौधों का भी जन्मदिन मनाया जाएगा। शुक्रवार को मार्निंग ग्रुप के सदस्य अखिलेश वैद्य का जन्मदिन था। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर गु्रप के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ लक्ष्मी तरू के साथ बेलपत्र का पौधा भी लगाया। पौधरोपण के बाद मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने शपथ भी ली कि लगाए गए पौधों को बच्चों की तरह पालेंगे। मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने अखिलेश वैद्य को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र पेशवानी ने बताया कि ग्रुप की स्थापना 11 साल पहले हुई थी और इसका उद्देश्य स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह के समय मार्निंग वॉक करना था। इसी कारण इस ग्रुप का नाम भी मार्निंग ग्रुप पड़ गया। ग्रुप के सदस्य बढ़ते रहे और यह बड़ा ग्रुप बन गया है।
पेसवानी ने बताया कि ग्रुप ने जो पहल की है उसमें सदस्यों के जन्मदिन पर पौधे लगाए जाएंगे। इस माह में ग्रुप के तीन सदस्य हरीश गढ़ेकर, सत्येंद्र सिंह सिकरवार और अखिलेश वैद्य के जन्मदिन पर पौधे लगाए गए। इन पौधों को पालने के साथ ही अब जिन सदस्यों ने जो पौधा लगाया है उसका भी जन्मदिन मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications