गर्लफ्रेंड के रूममेट की हत्या करने वाले आरोपी बॉयफ्रेंड को बेंगलुरु पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

Bhopal News: कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में एमपी के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के रूममेट की हत्या कर दी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। उसका नाम अभिषेक घोसी है।

यह घटना 23 जुलाई की बताई जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक का अपनी गर्लफ्रेंड से लगातार झगड़ा हो रहा था और आरोपी को लग रहा था कि गर्लफ्रेंड की रूममेट कृति कुमारी की वजह से उसका झगड़ा हो रहा है। इसके बाद उसने गर्ल हॉस्टल पहुंचकर युवती की चाकू मार कर हत्या कर दी।

Bengaluru Police arrested the boyfriend accused of murdering his girlfriend s roommate from Bhopal

करने वाली युक्ति मूलत बिहार की रहने वाली है उसकी उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। हत्या के बाद पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज देखा। जिसमें भोपाल का रहने वाला अभिषेक घोसी दिखाई दे रहा है। हत्या के बाद वो भोपाल में छिप कर बैठा था। इसके बाद पुलिस नंबर लोकेशन ट्रेस करते हुए भोपाल पहुंची और यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट मोबाइल कंपनी में से करती थी नौकरी

बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय कृति कुमारी बेंगलुरु में एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी में सेल्स मार्केटिंग का काम करती थीं और कोरामंगला इलाके के पीजी हॉस्टल में रह रही थीं। मंगलवार रात, हॉस्टल में एक अज्ञात युवक ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेंगलुरु से भागकर भोपाल चला गया। पूरी घटना हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी दिखी वारदात

CCTV फुटेज में आरोपी हॉस्टल में दाखिल होते हुए दिख रहा है। वह युवती के कमरे के सामने पहुंचकर दरवाजा खटखटाता है। जब गेट खुलता है, तो वह कृति को बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। आरोपी कृति का गला पकड़कर उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करता है।

आरोपी कृति के पेट और चेहरे पर भी वार करता है, और उसे लहूलुहान छोड़कर भाग जाता है। शोर सुनकर अन्य युवतियां दरवाजा खोलकर बाहर देखती हैं, लेकिन फिर वापस अपने कमरे में चली जाती हैं। कृति एक दूर खड़ी महिला से मदद की गुहार भी लगाती है, लेकिन भय के कारण वह हिम्मत नहीं जुटा पाती।

Bengaluru Police arrested the boyfriend accused of murdering his girlfriend s roommate

कोई मदद के लिए नहीं आया आगे

हमले के बाद, घायल अवस्था में बैठी कृति की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया; वह लगातार चिल्लाती रही। पीजी हॉस्टल की अन्य युवतियां धीरे-धीरे अपने कमरे का दरवाजा खोलती हैं, लेकिन कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वे फोन कॉल करने की कोशिश भी करते नजर आते हैं।

आरोपी युवक बेरोजगार

पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और बेरोजगार है। अक्सर अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़े होते थे, और जब लड़ाई बढ़ जाती थी, तो कृति बीच-बचाव करती थी, जिससे अभिषेक नाराज रहता था।

सूत्रों के मुताबिक, कृति ने अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी, जिससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी। जांच के दौरान पता चला है कि कुछ समय पहले अभिषेक ने हॉस्टल में हंगामा भी किया था, जहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती थी। इसके बाद कृति ने अपनी सहेली को नए हॉस्टल में शिफ्ट करवा दिया था और दोनों ने अभिषेक के कॉल रिसीव करना बंद कर दिया था। अभिषेक को लगा कि कृति ही उसकी रिलेशनशिप को खराब करने का कारण है, और इसी प्रतिशोध की भावना से उसने वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+