Bhopal News: मुसलमान बनें गौ रक्षक और करें धर्म परिवर्तन का विरोध, IAS नियाज खान ने ट्वीट कर दी सलाह

प्रमोटी IAS नियाज खान एक बार फिर से चर्चाओं में है। उन्होंने मुस्लिमों को ट्वीट कर सलाह देते हुए लिखा कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं।

Become a Muslim cow protector and oppose religious conversion, IAS Niyaz Khan tweeted advice

IAS Niyaz Khan News: मध्यप्रदेश कैडर के IAS (आईएएस) नियाज खान ने ट्वीट कर मुसलमानों को गौ रक्षा की सलाह दी है। उन्होंने ट्विटर पर मांग करते हुए लिखा कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।

इससे पहले नियाज खान ब्राह्मणों पर लिखी किताब के लिए चर्चाओं में रहे। दरअसल IAS नियाज खान ने 'ब्राह्मण द ग्रेट' नाम की किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उच्च पदों पर ब्राह्मण समाज के लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि जब जब सड़क पर चोटी जनेऊ धारी ब्राह्मण नंगे पांव निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है। अपने बयान और किताबों को लेकर विवादों में रहने वाले नियाज की ये सातवी किताब थी।

कौन है नियाज खान

बता दे नियाज खान साल 2015 बैच के IAS अफसर है। प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ नियाज खान एक अच्छे उपन्यासकार भी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि आजादी के बाद से भारत 80% हिंदुओं का देश है। यहां पर आज से नहीं बल्कि वैदिक काल से ब्राह्मण गाय को पवित्र पशु मान जा रहे हैं। इसका उल्लेख वेदों में भी मिलता है।

नॉनवेज को लेकर बड़ा बयान दिया है

नियाज खान ने नॉनवेज को लेकर कहा कि नॉनवेज से CFC गैस निकल रही है। इस वजह से टेंपरेचर बढ़ रहा है। आजकल तो वेस्टर्न कंट्रीज, जहां मांस का भरपूर उपयोग किया जाता है , वह भी शाकाहारी बन रहे हैं। धरती बचाने के लिए जितने भी लोग शाकाहार की ओर जाएंगे, धरती माता को बचाने में सहयोग करेंगे। लेकिन इसके लिए किसी को फोर्स नहीं किया जा सकता हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

वही ब्राह्मणों पर नियाज खान ने कहा कि ब्राह्मण तो आज भी मार्गदर्शक बने हुए है। बड़े-बड़े कथा वाचक हैं, बड़े-बड़े धर्म शास्त्री हैं। सन्यासी, साधु-संत है, जिन्हें देश में लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनके प्रवचन सुनकर लोग अपना मार्ग सशक्त कर रहे हैं।

फिल्म द कसमीर फाइल्स में ट्वीट को लेकर रहे थे विवादों में

आईएएस नियाज खान बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल पर ट्वीट करने को लेकर विवादों में रहे थे। तब उनके ट्यूब पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके अलावा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सिर्फ मुसलमानो के प्रति आपकी चिंता व्यक्त करना कही न कही संघ लोक सेवा आयोग के आचरण के विपरीत है फिर भी आपको मुसलामानो का रहनुमा बनने का शौक़ है तो IAS की नौकरी छोड़ कर मैदान में आइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+