सिंधिया के करीबी बैजनाथ यादव की कांग्रेस में वापसी, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यालय

शिवपुरी जिले के बड़े नेता सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव कोलारस से लगभग 500 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए।

Baijnath Yadav returns to Congress: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले भेजना सिंह यादव ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में फिर से वापसी कर ली है अपनी ताकत दिखाने के लिए भेजना सिंह बदरवास से गाड़ियों का बड़ा सा काफिला लेकर भोपाल आए। बताया जा रहा है कि इस काफिले में करीब 500 से ज्यादा गाड़ियां थी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें कमलनाथ और अरुण यादव ने सदस्यता दिलाई। बैजनाथ यादव पहले कांग्रेस में ही थे, लेकिन सिंधिया के साथ उन्होंने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उन्हें सिंधिया का बेहद ही करीबी माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनको भारतीय जनता पार्टी में तवज्जो नहीं दी जा रही थी। उन्हें बीजेपी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया था।

Baijnath Yadav, close to Scindia, returns to Congress, reaches office with convoy from Shivpuri

कोलारस से कर रहे हैं टिकट की दावेदारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी रहे बैजनाथ सिंह यादव शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से टिकट जाते थे। सूत्रों के अनुसार ज्योतिरादित्य अपने समर्थक महेंद्र सिंह यादव को कोलारस से ज्यादा प्रमोट कर रहे हैं। इसलिए बैजनाथ सिंह अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। वहीं बीजेपी में भी उनकी पूछपरख नहीं हो रही थी। इसके अलावा बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस में जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं, इसलिए उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क हैं।

बैजनाथ यादव की पत्नी कमला यादव जिला पंचायत के अध्यक्ष दे चुकी हैं गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा के यादवेंद्र सिंह यादव इसी साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुए थे। यादवेंद्र सिंह मुंगावली के पूर्व विधायक राव देशराज सिंह यादव के बेटे हैं।

इधर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज कोरी-कोली समाज समन्वयक प्रकोष्ठ का सम्मेलन हुआ। जिसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल हुए। कमलनाथ ने कहा कि समाज के लोगों को सच्चाई का साथ देना है। प्रदेश को बचाने के लिए समाज के हर व्यक्ति की मदद कांग्रेस को चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समाज के उत्थान के लिए कांग्रेसी हमेशा प्रयासरत रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+