तलाक नहीं देने पर पति ने पत्नी से कहा- आज जो मैं तुम्हारे साथ करने जा रहा हूं, वो हमेशा करूंगा
बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है उसे 30 साल की महिला ग्रहणी है।

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के तलाक नहीं देने पर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। दरअसल पत्नी ने पति को अपनी प्रेमिका से बात करते फोन पर सुन लिया था। जिसके बाद पति पत्नी के बीच हुए झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद पति ने पत्नी को तलाक के लिए कह दिया, लेकिन पत्नी ने पति को तलाक देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को घर से निकालने के लिए नए-नए तरीके आजमाना शुरू कर दिए। लेकिन एक दिन पति ने पत्नी के साथ गलत काम किया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। जानिए आखिरकार पति ने ऐसा क्या किया, जो मामला थाने पहुंच गया...

पति-पत्नी में झगड़ा
भोपाल के बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौक से ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 साल की महिला ग्रहणी है और साकेत नगर इलाके में रहती है। उसके साथ परिवार में पति,सास देवर देवरानी साथ रहते हैं। उसका 9 साल का बेटा भी है महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2010 में उसकी शादी हुई थी। उसका मायका राजगढ़ जिले में है करीब दो-तीन सालों से उसके पति का व्यवहार बदलने लगा था। एक दिन उसने अपने पति को अपनी प्रेमिका, जो कि सेंट्रल बैंक की असिस्टेंट मैनेजर है। उससे मोबाइल पर बात करते हुए सुन लिया। इसके बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया है। पत्नी का आरोप है कि पति प्रेमिका के भड़काने पर उसके साथ गलत काम करता है। इसके बाद नौबत तलाक तक पहुंच गई।

पति पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप
पत्नी ने बागसेवनिया थाने में अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति बार-बार उस पर तलाक देने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद बीते 26 दिसंबर की सुबह उसके पति ने देवर के भड़काने पर कहा कि आज जो मैं तुम्हारे साथ करने जा रहा हूं वह हमेशा करूंगा, जब तक तुम घर छोड़कर नहीं चली जाती। इसके बाद विरोध करने पर पति ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए अप्राकृतिक संभोग किया।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया केस
पीड़िता की शिकायत के अनुसार पति उसे कई बार चलाकर पेपर पर साइन करने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद से उसके परिवार वाले उसके पति को भड़का रहे थे। और प्रेमिका के कहने पर पति उसके साथ लगातार हैवानियत कर रहा था। इसके बाद पत्नी ने राजगढ़ पुलिस को एक लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी बागसेवनिया थाना की पुलिस को भेजी है। जहां बागसेवनिया पुलिस ने रविवार को पति के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज अप्राकृतिक कृत्य करने व देवर और पति की प्रेमिका के खिलाफ षडयंत्र रचने का केस दर्ज कर लिया हैं।

किशोरी से मारपीट बंधक बनाकर दुष्कर्म
भोपाल के गंगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि साढे 15 साल की किशोरी इलाके के एक कस्बे में रहती है। वे स्कूली छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 4:00 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी रास्ते में उनका मवेशियों के लिए बनाए गए एक्टर पड़ा है वहां कपड़े के पास पहुंची ही थी कि गांव में रहने वाला आरोपी कृपाल ठाकुर पहुंच गया। कृपाल ने उसका मुंह दबाया और धमकाते हुए खींचकर कपड़े में ले गया। टपरे में ले जाने के बाद आरोपी ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो टपरे से कुछ दूर रहने वाली उसकी चाची ने आवाज सुनी और वे टपरे में पहुंची तो आरोपी से देख कर भाग निकला। चाची पीड़िता को लेकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications