बॉयफ्रेंड के परेशान करने पर 22 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, प्रेम जाल में फंसा कर बना रहा था शादी का दबाव
भोपाल में लिव-इन पार्टनर से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया था। घटना पिछले साल 23 दिसंबर की है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड नवनीत कुमार शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

राजधानी भोपाल अशोका गार्डन इलाके में लिव इन रिलेशन में रहने वाली लड़की ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवति के बॉयफ्रेंड को आरोपी बनाया है। अशोक गार्डन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युक्ति के बॉयफ्रेंड ने उसे सुसाइड करने के लिए उकसाया था। आरोपी उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवति शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ करता था और आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करता था।

लड़की के घर वाले शादी को नहीं थे तैयार
बताया जा रहा है कि एकतापुरी ग्राउंड के पास शंकर गार्डन की रहने वाली आयुषी जैन 22 साल की थी। उसके पिताजी सब्जी का ठेला लगाते हैं। आयुषी जैन ने 22 दिसंबर 2022 को दोपहर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस को घटनास्थल से सल्फास की शीशी मिली थी, लेकिन सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि बॉयफ्रेंड लड़की को जबरन परेशान करता था। हालांकि इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

पड़ोस में ही रहने वाले लड़के के साथ लिव-इन में रहने लगी थी लड़की
मृतक आयुषी जैन के घर वालों का कहना है कि घर के सामने रहने वाले नवनीत कुमार ने इसी साल अप्रैल में लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया था। वे उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। नवनीत नशे का आदी है और क्रिमिनल प्रगति का था इसलिए घर वालों ने उसके साथ शादी कराने से लड़की को मना कर दिया। इतना ही नहीं घरवाले इस मामले को लेकर थाने भी गए, लेकिन पुलिस वालों ने बालिग बता कर कार्रवाई से मना कर दिया।

बॉयफ्रेंड ने लिव इन रिलेशन में रहने के लिए बनवाया था एफिडेविट
बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर 2022 को नवनीत ने एफिडेविट बनवा कर आए शिव को बरखेड़ा पठानी ले जा कर रखा था। कुछ समय बाद ही वे आयुषी के साथ मारपीट करने लगा था। आयुषी के साथ हो रही मारपीट की जानकारी उसके दोस्तों ने घरवालों को दी। इसके बाद परिवार वाले उसे घर ले आए। नवनीत में आयुषी को इतना मारा था कि उसे 4 दिन अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा था।

न्याय के लिए पुलिस वालों के चक्कर लगाती रही युवति
आयुषी के घर वालों ने बताया कि आयुषी नवनीत की महिला थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस ने अशोका गार्डन थाने भेज दिया। वहां गए तो वहां से उसे गोविंदपुरा थाने भेज दिया। गोविंदपुरा थाने में पुलिस ने नवनीत कुमार को बुलाया इसके बाद नवनीत मर्जी से साथ रहने का एफिडेविट लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने भी मारपीट की कार्यवाही करने की वजह दोनों पक्षों का नया एफिडेविट बनवा दिया और मामले को रफा-दफा कर दिया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी लड़की को परेशान करता रहा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications