एमपी में खुलेंगे ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर, वाहन दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी
एमपी के सभी संभागों में ऑटोमेटिक व्हीकल फिटनेस सेंटर ओपन किए जाएंगे। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से खुलने वाले इन सेंटरों में कमर्शियल वाहनों के फिटनेस की जांच की जाएगी। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कॉमर्
भोपाल,21 सितंबर। एमपी के सभी संभागों में ऑटोमेटिक व्हीकल फिटनेस सेंटर ओपन किए जाएंगे। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से खुलने वाले इन सेंटरों में कमर्शियल वाहनों के फिटनेस की जांच की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि कॉमर्शियल वाहनों की टेस्टिंग के साथ फिटनेस होगी। मंत्री ने बताया कि वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य भारत सरकार ने सभी राज्यों में ऑटोमेटिक मोटर फिटनेस सेंटर की स्थापना के निर्देश दिए हैं।बता दे आरटीओ कार्यालय में फिटनेस को लेकर हमेशा कमर्शियल वाहन मालिकों को शिकायतें रहती थी कि फिटनेस के लिए उन्हें दलालों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अब मशीन द्वारा फिटनेस किए जाने से भ्रष्टाचार की खबरों में भी लगाम लगेगी।

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि एमपी के 10 संभागीय स्थानों पर लगभग 150 करोड़ की लागत से कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक व्हीकल फिटनेस सेंटर की स्थापना की जाना प्रस्तावित है। सेंटरों की स्थापना से फिटनेस प्रमाण-पत्र देने के पहले गाडियों की फिजिकल चेकिंग एक ही स्थान पर हो जाएगी। वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में ऑटोमेटिक मोटर फिटनेस सेंटर की स्थापना के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री राजपूत मंत्रालय में मंगलवार को प्रमुख सचिव परिवहन फैज अहमद किदवई, परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा एवं कंसलटेंसी कम्पनी आई-केट के अधिकारियों के साथ प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वाहनों का फिटनेस मेन्युअली किया जा रहा है।
संस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सेंटर की स्थापना पर लगभग 15 करोड़ रूपए का व्यय होगा। एक सेंटर की स्थापना से एक साल में लगभग 40 हजार वाहनों की फिटनेस एवं जाँच की जा सकेगी। फिटनेस सेंटर में वाहन की चेकिंग के दौरान पाल्यूशन, ऑइल लीकेज, ब्रेक, लाइट्स, व्हील अलाइनमेंट, स्पीड गवर्नर आदि की मशीनों से जांच के बाद ही फिटनेस प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications