Bhopal: इस्लामिक संगठन HuT के ट्रेनिंग कैंप पर ATS की दबिश, भोजपुर,अचारपुरा में पहाड़ी के फार्म हाउस पर छानबीन
मध्य प्रदेश और तेलंगाना एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 16 और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से हिज्ब उत तहरीर (hut) से जुड़े होने के सबूत मिले थे।

Bhopal News: देश में आतंकी की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब तहरीर (एचयूटी) भोपाल के पास स्थित बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल के पास ट्रेनिंग करता था। यहां पर इसके सदस्य पिछले कई सालों से कैंप लगा रहे थे। इन कैंप में बकायदा हथियारों के साथ जाते थे। एटीएस ने अचारपुरा और भोजपुर के पास स्थिति तीन ट्रेनिंग कैंप पर दबिश दी है।
अचारपुरा ट्रेनिंग कैंप के पास एक आलीशान फार्महाउस भी मिला है इसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। एटीएस को आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि वह अचारपुरा और भोजपुर के पास उन्होंने अपना ट्रेनिंग कैंप बनाया था। इनके भोपाल और रायसेन में तीन कैंप थे। अचारपुरा की पहाड़ी पर एक फॉर्म हाउस बना हुआ है, जिसे भी वह कभी-कभी उपयोग में लाते थे। बता दे अचारपुरा वही जगह है, जहां पर कुछ साल पहले ही सिमी आतंकियों को एनकाउंटर हुआ था। यह भोपाल के पास का औद्योगिक क्षेत्र भी है।
आज होंगे कोर्ट में पेश
इधर आज सभी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। एटीएस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रही है। इन्हें पेश करने के साथ ही एटीएस फिर से इन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।
वही भोजपुर के पास स्थित नीमखेड़ा गांव की वीरान जगह पर भी यह कैंप लगाते थे। गौरतलब है कि भोपाल में एचयूटी के 10 सदस्यों को पकड़ा गया था। यह सभी भोपाल और रायसेन के इन तीनों जगह पर कैंप लगाते थे। यहां पर इन्होंने एयर गन और अन्य हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली है।
मध्य प्रदेश की 11 युवक
एटीएस ने मध्य प्रदेश के जिन 11 युवकों को पकड़ा है। उनमें यासिर खान (29 साल) जिम ट्रेनर है। दूसरा नाम मेराज अली उम्र 25 साल भोपाल ऐशबाग का रहने वाला है और कंप्यूटर टेक्नीशियन का काम करता है। तीसरा नाम सैयद सामी रिजवी यह कोचिंग सेंटर चलाता है और भोपाल कोई फिजा का रहने वाला है। चौथा नाम खालिद हुसैन यह 40 साल का है और लालघाटी बरेला गांव का रहने वाला है यह भी टीचर है। पांचवा नाम शाहरुख यह 29 साल का है और जवाहर कॉलोनी ऐशबाग में रहता है। दर्जी का काम करता है। छड़वा आरोपी वसीम खान यह ऐशबाग का रहने वाला है और एनजीओ में काम करता है। सातवा नाम मिसबाह उल हक 29 साल का है और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है यह मजदूरी करता है। वह आठवां नाम मोहम्मद आलम जिसकी उम्र 35 साल है यह भोपाल के इमामबाड़ा चौकी में रहता है। नवा नाम शाहिद जो कि 26 साल का है और भोपाल ऐशबाग जवाहर कॉलोनी में ऑटो ड्राइवर का काम करता है। दसवां नाम सैयद दानिश अली जो कि सोनिया गांधी कॉलोनी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 11वां नाम अब्दुल करीम है, यह एफडीडीआई शाखा में में असिस्टेंट मैनेजर है।












Click it and Unblock the Notifications