भोपाल में फिर से सामने आया सामूहिक आत्महत्या का मामला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर से सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुभाष नगर इलाके में पटरी के पास लगे पेड़ से दो लोगों ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार यहां पेड़ से लटकर एक युवक और युवती ने अपनी जान दे दी है। यह मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। युवती के हाथों में मेंहदी लगी है। पुलिस को इस बात का शक है कि शादी के बाद आत्महत्या का मामला है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी हैं या प्रेमी जोड़ा।

वहीं सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले पति ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक नरेश टीएनसीपी के डायरेक्टर का ड्राइवर था। जानकारी के अनुसार नरेश टीएनसीपी के डायरेक्टर का ड्राइवर था। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। पुलिस का इसकी जांच कर रही है कि दोनों ने क्यों आत्महत्या की।
वहीं भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में भी दंपति ने अपने दो बेटों के साथ कुछ दिन पहले फांसी लगा ली थी। पति-पत्नी ने फांसी से लटकर जान दे दी थी, जबकि बच्चों का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। जिसमे कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही गई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications