लाउडस्पीकर पर अजान करना एक षड्यंत्र : सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और अजान को लेकर मचे बवाल पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि अगर कोई पूजा पद्धति के माध्यम से किसी को परेशान करता है, डिस्टर्ब करता है तो यह एक षड्यंत्र है

भोपाल, 24 अप्रैल। साध्वी से सांसद बनी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर एक बार विवादित बयान दे दिया है। दरअसल, जब मीडिया ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और अजान को लेकर मचे बवाल पर सांसद जी से सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि साधु सन्यासी ध्यान साधना करते हैं। लोग भगवान की पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन किसी को डिस्टर्ब नहीं करते। वहीं उन्होंने सुबह की अजान पर तंज कसते हुए कहा कि कोई अगर किसी को पूजा पद्धति के माध्यम से परेशान करता है, डिस्टर्ब करता है, तो यह एक षड्यंत्र है। इसलिए इसे रोकना चाहिए।

बुलडोजर की कार्रवाई पर दिया बयान

बुलडोजर की कार्रवाई पर दिया बयान

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में सिर्फ एक ही धर्म है और वह है सनातन। जो षड्यंत्रकारी देश के खिलाफ काम करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी वर्ग का हो। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में एक पक्ष को ही बढ़ावा दिया है। भोपाल में एक ही पक्ष के लोगों ने अतिक्रमण किया है और अगर इनको हटाओ तो यह बवंडर करते हैं। हंगामा करते हैं। भारत में सब को रहने की इजाजत है, लेकिन षड्यंत्रकारियो को नहीं।

कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

सांसद ने कहा कि भगवा को आतंकवाद कांग्रेस ने कहा है और इन लोगों को भी पर कांग्रेस ने अच्छी पकड़ बना रखी है। उन्होंने कहा कि ये लोग कांग्रेस के भोपू हैं, जो बजते हैं, लेकिन भगवा को आतंकवाद कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला है। जो भी भारत में भगवा के विरुद्ध जाएगा, उसको दंड मिलेगा।

उज्जैन में शिक्षक के द्वारा भगवा को आतंकवादी कहने पर बोली

उज्जैन में शिक्षक के द्वारा भगवा को आतंकवादी कहने पर बोली

उज्जैन में शिक्षक द्वारा भगवा को आतंकवादी कहने पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान के माध्यम से मुस्लिम समाज पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि निलंबित करना एक प्रक्रिया है, लेकिन ऐसे लोगों की मानसिकता को समझना चाहिए, उन पर निगाह रखना चाहिए।

मुस्लिम समाज पर कसा तंज !

मुस्लिम समाज पर कसा तंज !

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हिंदुओं की लड़कियों को बरगला भगा कर ले जाना, धर्म परिवर्तन करवा देना इसमें उनका पूरा समाज साथ दे रहा है। हम पूजा पाठ करते हैं तो हम पर हमला करते हैं। हम शोभायात्रा निकालते हैं तो हम पर हमला करते हैं। स्वतंत्र भारत में धर्म के आधार पर एक देश बन चुका है वो वहां चले जाएं, पर ये देश सनातनी है, सनातनी रहेगा। हिंदुओं को पूजा पाठ करने का अधिकार है और रहेगा, इसके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+