Bhopal News: ऐशबाग इलाके में दसवीं की छात्रा की झाडू लगाते समय मौत, पहले पैर फिसला फिर गले में लिपटा दुपट्टा
Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार की दोपहर दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर में तीसरी मंजिल की सीढियों पर झाड़ू लगा रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ऐशबाग इलाके में रहने वाली दसवीं की छात्रा जोया बैग अपने परिवार के साथ रहती थी। बुधवार के दिन दोपहर में बच्ची के माता-पिता और अन्य लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे।

जोया तीसरी मंजिल की सीढ़िया पर झाड़ू लगा रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और उसका दुपट्टा सीढ़ियों की रेलिंग में फंस गया। जिसके चलते उसकी फांसी लगने से मौत हो गई।
इस तरह हुआ हादसा
ऐशबाग इलाके के बाग फरहत आफ्जा में रहने वाले हैदर बेग की 15 वर्षीय बेटी जोया बेग तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर झाड़ू लगा रही थी। उस समय बेग का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर था। अचानक जोया का पैर स्लिप हो गया और उसका दुपट्टा रेलिंग में फंस गया, जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई। इस हादसे की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत तीसरी मंजिल पर पहुंचे और जोया को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications