Bhopal: भोपाल में पहली बार एयर शो का आयोजन, फाइटर जेट्स दिखाएंगे करतब, बोट क्लब पर सिर्फ पास धारकों की एंट्री
Bhopal Air show information: राजधानी भोपाल में आज यानी शनिवार सुबह भारतीय एयरफोर्स की ओर से और शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सेना के जंगी जहाज बड़े तालाब के ऊपर आसमान में करतब दिखाएंगे। कार्यक्रम में केवल पास धारकों को को ही बोट क्लब पर एंट्री दी जाएगी। बोट क्लब पर बिना पास धारकों के लिए प्रवेश सुबह 8 बजे से बंद रहेगा। इस और आने वाले कई रास्तों को भी डायवर्ट किया गया है।
इसी तरह VIP रोड के आसपास भी हैवी ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा। कार्यक्रम के दौरान लालघाटी से विप रोड कलेक्ट तिराहा से कोहेफिजा जीडी चौराहे से करबला, किलोल पार्क से VIP रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

इस दौरान प्रातः-08ः00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-
तथा पार्किंग व्यवस्था:-
1- नीले/हरे रंग के पासधारक जिसके पास वाहन चालक है वे विंड एण्ड वेव रेस्टोरेंट एम.पी.टी. के समाने उतर कर इन्दिरा गांधी मानव संग्राहलय में वाहन पाक करेंगे।
2- पीले कलर के पास धारक मीडिया सदस्य अपने वाहन रणजीत लेक व्यू होटल के पास पार्किंग स्थल में वाहन पार्क कर सकेंगे।
3- कार्यक्रम आयोजक द्वारा आमंत्रित स्कूल के 500 छात्र-छात्राओं की बसे सभी छात्र-छात्राओं को बोट क्लब पर उतारकर इन्दिरा गांधी मानव संग्रहालय में पार्क कर सकेंगे
4-वह दर्शक जो स्मार्ट सिटी रोड़, बाणगंगा, मछलीघर की ओर से पाॅलिटेक्निक की ओर आएंगे, वह अपना वाहन रविन्द्र भवन स्थित पार्किंग में पार्क कर सकेंगें।
5- VIP रोड पर आने वाले दर्शक अपने वाहन सदर मंजिल, पुरान आरटिओं ऑफिस, कोहेफिजा चैराहा के उपर काॅलोनी के रिक्त स्थान/सड़क पर आपना वाहन पार्क कर पैदल VIP रोड़ पर आ सकेंगें।

- बोट क्लब की ओर पाॅलिटेक्निक काॅलेज चैराहा एवं किलोल पार्क से समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, केवल आमंत्रित पासधारी ही बोट क्लब की ओर आवागमन कर सकेंगे
- आम जनता को कार्यक्रम देखने के लिए VIP रोड़ पर रेतघाट से खानूगांव तक व्यवस्था की गई है। अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमंत्रित व्यक्ति/आगन्तुक अपने वाहन पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर, मानस भवन परिसर, भारत भवन के सामने स्ट्रीट पार्किंग तथा टैगोर गल्र्स हाॅस्टल परिसर में अपने वाहन पार्क कर बोट क्लब की ओर पैदल जा सकेंगे।
- किलोल पार्क से कमला पार्क व रेतघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नही की जा सकेंगी ।
- कार्यक्रम के दौरान लालघाटी से VIP रोड की ओर, कलेक्ट्रेट तिराहा से कोहेफिजा, जीएडी चैराहा (थाना कोहेफिजा) से करबला की ओर, किलोल पार्क से VIP रोड की ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- आम नागरिक जो नये भोपाल से VIP रोड होकर विमानतल जाने वाले वाहन लालघाटी की ओर जाना चाहते है, वह रोशनपुरा से लिली टाॅकीज चैराहा, तलैया तिराहा, भारत टाॅकीज, अल्पना तिराहा, हमीदिया रोड़, राॅयल मार्केट होकर लालघाटर की ओर आ जा सकेंगें या एमपी नगर गोविन्द पुरा टर्निंग, पिपलानी चैराहा, रत्नागिरी तिराहा, आयोध्या नगर चैराहा भानपुर चैराहा, करोंद चैराहा से आशाराम तिराहा होकर आ जा सकेंगें।
- व नए शहर से इन्दौर की ओर जाने वाले वाहन पाॅलिटेक्निक चैराहा से भदभदा चैराहा, नीलबड,़ रातीबड़ होकर इन्दौर की ओर जा सकेंगे।
- कार्यक्रम के दौरान प्रातः 08ः00 बजे से 14ः00 बजे तक डिपो चैराहा, रंगमहल टाॅकीज चैराहा, रोशनपुरा चैराहा, बाणगंगा चैराहा, मछलीघर तिराहा, के.एन प्रधान तिराहा, गांधीपार्क तिराहा, सातवी वाहिनी मुख्यालय के सामने से पाॅलिटेक्निक काॅलेज चैराहा होकर व्ही.आई.पी. रोड पर जाने वाले समस्त बसें एवं व्यवसायिक लौडिंग वाहन टैªक्टर ट्राली आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त वाहन रोशनपुरा चैराहा से पुलिस कन्ट्रोल रूम होते हुए, काली मंदिर, तलैया, भारत टाॅकीज तिराहा, हमीदिया रोड़ होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
- इसी प्रकार लालघाटी चैराहा से पुराना सचिवालय, राॅयल मार्केट, तरफ आने वाले समस्त बसें एवं व्यवसायिक लौडिंग वाहन टैªक्टर ट्राली आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अन्य वाहन लालघाटी चैराहा से पुराना सचिवालय, राॅयल मार्केट ताजमहल दरवाजा, आदर्श अस्पताल थाना शाहजानाबाद होते हुए हमीदिया रोड़ पर आवागमन कर सकेंगें।












Click it and Unblock the Notifications