Owaisi News: हिजाब वाले स्कूल कांड में AIMIM के ओवैसी की एंट्री, बोले- 'मुसलामानों के पीछे पड़ गई है MP सरकार'
दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल के विवाद में अब राष्ट्रीय स्तर पर बहस शुरू हो गई है। AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर हमला बोला है।

Asaduddin Owaisi News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गंगा जमना स्कूल के विवाद में अब हैदराबाद से सांसद और AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। ओवैसी ने हैदराबाद में सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्कूल ने प्रचार किया कि हमारी बच्चियां अच्छे नंबर से पास हुई। बच्चियों ने स्कार्फपहना था। सीएम शिवराज ने कह दिया हम अपनी भांजियों और भतीजियों को जबरन हिजाब नहीं पहनने देंगे। उस स्कूल पर कार्रवाई कर दी गई। जबकि कलेक्टर दमोह ने ट्वीट कर कहा कि सब गलत खबरें हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। फिर वहां स्याही फेंक दी गई। बोला गया तुमने गलत रिपोर्ट दे दी।
ओवैसी के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। ओवैसी को साक्षी पर बोलते नहीं सुना, लेकिन दमोह पर लंबी तकरीर कर रहे हैं। साक्षी, श्रद्धा पर तकरीर नहीं की। उनकी यह पीड़ा है। उनकी यही मानसिकता जिहादी कहलाती है। जातिगत राजनीति करते हैं। दमोह में पासपोर्ट की जांच के आदेश दिए हैं। कब-कब विदेश गए किसकी जांच के लिए एसपी कलेक्टर को सारे निर्देश दिए हैं।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मध्य प्रदेश के दमोह में एक गंगा-जमना स्कूल है। स्कूल ने इश्तेहार दिया कि हमारे यहां पढ़ने वाली बच्चियां अच्छे नंबरों से पास हो गई हैं एक बच्चे की फोटो दुपट्टा डाले हुए दिखे तो मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर का बयान आ गया कि मैं अपनी भांजी के ऊपर जबरदस्ती हिजाब डालने की मुखालफत (विरोध) करता हूं। गंगा जमना स्कूल की मान्यता कैंसिल कर दी गई। दमोह कलेक्टर वहां गए कलेक्टर ने जाकर देखा तो पता चला कि ऐसी कोई जबरदस्ती नहीं की गई। किसी को हिजाब नकाब या दुपट्टा पहनने का प्रेशर ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने ट्वीट किया कि सब बकवास है, झूठ है। एसपी ने कहा- झूठ है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री बोले कुछ तो है। इसके बाद वहां पर उस जिले की बीजेपी सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी जब अपने दफ्तर जा रहे थे तो उनके मुंह पर काली स्याही फेंक दी कि तुमने सही रिपोर्ट नहीं दी। वहां हिंदू बच्चियों को हिजाब पहनाया जा रहा था। ओवैसी ने कहा कि कलेक्टर बोल रहा है, एसपी बोल रहा है, लेकिन इनको नफरत है मुसलमानों से, नफरत है हमारी बच्चियां हिजाब पहनती हैं, इससे बदतर और क्या कह सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications