Bhopal News: कॉल गर्ल के हरियाणा वाले पते पर पुलिस को नहीं मिली कोई सूचना, शाहपुरा के होटल हुई थी हत्या

राजधानी भोपाल के शाहपुरा स्थित होटल ' के स्क्वायर' के रूम में शनिवार की रात निगरानी बदमाश ने नशे में हुए विवाद के बाद कॉल गर्ल की हत्या कर दी थी। इस मामले में अब पुलिस लगातार पड़ताल कर रही है पुलिस ने एक होटल कर्मचारी और एक महिला सहित मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है।

अब पुलिस होटल कर्मचारी और महिला से पूछताछ कर रही है की उनकी युवती से पहचान कैसे हुई थी। और वह कैसे उसे जानते थे। भोपाल आने पर वह कहां रहती थी, इत्यादि बातों पर बयान लिए जा रहे हैं।

Address of call girl not found Shahpura police is investigating the incident that happened in Hotel Square

दरअसल, मृतक युवती के आधार कार्ड से उसके फरीदाबाद हरियाणा के होने का पता चला है लेकिन अब तक उसे पते पर युवती के निवास के होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस कॉल गर्ल के मोबाइल से अन्य जानकारी भी जुटा रही है। शाहपुर पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 बजे होटल के कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि होटल में ठहरी एक युवती की मौत हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाली 26 वर्षीय युवती के रूप में हुई। शाम 7:30 उसने होटल में चेक इन किया था।पुलिस ने जब फरीदाबाद के पते पर युवती के संबंध में जानकारी पता कि तो उक्त पति के निवास की पुष्टि नहीं हो सकी पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपीय ऋतुल पांडे को हिरासत में लिया है। उसका कहना है कि नशे में किसी बात पर विवाद हुआ था। इस मामले में होटल की कर्मचारी सागर और एक अन्य युवती से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+