एक्टर सोनू सूद के फेवरेट आर्टिस्ट लोकेश ने दुनिया को कहा अलविदा, यूट्यूब पर है 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के चहेते कलाकार लोकेश आर्टिस्ट ने सड़क एक्सीडेंट के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। लोकेश आर्टिस्ट के युटुब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। आइए जानते हैं कौन थे लोकेश आर्टिस्ट और कहां रहते थे?
भोपाल, 2 अगस्त। राजधानी के उभरते कलाकार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आर्टिस्ट लोकेश यादव उर्फ 'लोकआर्टिस्ट' भोपाल के जाने माने पेंटिंग बनाने वाले कलाकार थे। लोकेश की पेंटिंग की तारीफ बॉलीवुड एक्टर से लेकर राजनेता भी करते हैं। अभिनेता सोनू सूद और एक्टर रितेश देशमुख तक उनकी पेंटिंग की तारीफ कर चुके हैं। आगामी 15 अगस्त को उनका 26 वां जन्मदिन आने वाला था लेकिन बर्थडे से महज 13 दिन पहले ही उनकी रोड एक्सीडेंट के चलते मौत हो गई। बता दे लोकेश यूट्यूब पर काफी एक्टिव थे, उनके चैनल पर करीब 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है।

पेटिंग के जरिए बनाया नाम
लोकेश भोपाल के उभरते हुए कलाकार थे। 25 साल की उम्र में ही उन्होंने देश सहित विदेश में पेटिंग के जरिए अपना नाम बना लिया था। उनकी पेंटिंग की लोग जमकर तारीफ करते थे।
जानकारी के अनुसार लोकेश यादव भोपाल में डीआईजी बंगले के पास गौतम नगर इलाके में रहते थे सोमवार रात करीब 10 बजे बाइक लेकर घूमने निकले थे। बिलखिरया थाने के पास उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। सिर पर हेलमेट नहीं पहना था, इसलिए सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस हॉस्पिटल लेकर पहुंची, लेकिन बचाया नहीं जा सका। सोमवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस ने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद लोकेश के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

लोकेश की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश
अपने नौजवान बेटे की मौत की खबर सुनकर लोकेश की मां कृष्णा यादव बेहोश हो गई। वही पिता विजय यादव के आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे है। लोकेश घर में सबसे बड़े थे, इस वजह से उन पर परिवार की जिम्मेदारियां भी थी। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में है। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
लोकेश के दोस्त बताते हैं कि उसे पेंटिंग का बहुत शौक था। अभी कुछ दिन पहले ही लोकेश के चैनल पर 10 लाख सब्सक्राइबर हुए थे। लोकेश ने खुश होकर सभी दोस्तों को इसकी पार्टी भी दी थी। इस बार दोस्तों ने 15 अगस्त पर उसके बर्थडे को सेलिब्रेट करने को लेकर प्लान भी बनाया था। लोकेश ने सोमवार को अपने अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उसने बताया था कि मंगलवार को भी हनुमान की पेंटिंग सोशल मीडिया के जरिए रिलीज करेगा। और सोमवार को इसकी तैयारी कर रहा था, लेकिन सोमवार रात में हुए हादसे के बाद उसके दोस्त यकीन ही नहीं कर पा रहे है कि अब लोकेश इस दुनिया में नहीं है।

अभिनेता सोनू सूद ने की भी जमकर तारीफ
लोकेश के काम की तारीफ मध्यप्रदेश में भोपाल ही नहीं बल्कि बाहर के राज्यों में मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी लोग कर चुके हैं। अभिनेता सोनू सूद ने जब लोकेश की बनाई पेंटिंग देखी तो, उन्होंने उसे ट्विटर पर शेयर की और कॉल करके लोकेश की पेंटिंग की सराहना भी की। इतना ही नहीं जब सोनू सूद भोपाल आए तो, वे लोकेश से मिलना नहीं भूले। उन्होंने लोकेश से मिलकर उनको पेंटिंग के लिए अप्रिशिएट किया। इसके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोकेश के साथ रील बनाकर डाल चुके है।

भोपाल में लोकेश आर्टिस्ट के नाम से फेमस
कलाकार लोकेश भोपाल में लोकेश आर्टिस्ट के नाम से मशहूर थे। भोपाल के कई इवेंट्स में उनको बुलाया जाता था। लोकेश की उम्र महज 25 साल की थी, लेकिन भोपाल के छोटे से लेकर बड़े प्रोग्रामों में उनको सेलिब्रिटी की तरह बुलाया जाता था। इस उभरते कलाकार के जाने से उनके फैंस और भोपाल के लोग दुखी है।
ये भी पढ़ें : मंत्रालय की लेडी ऑफिसर ने घर की पांचवी मंजिल से किया सुसाइड, पिता ने प्रिंसिपल स...












Click it and Unblock the Notifications