मंत्रालय की लेडी ऑफिसर ने घर की पांचवी मंजिल से किया सुसाइड, पिता ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी पर लगाए गंभीर आरोप
भोपाल स्थित मंत्रालय में पदस्थ महिला के आत्महत्या करने के मामले में महिला के पिता ने लगाया बड़ा आरोप। कहा कि MPIDC की प्रिंसिपल सेक्रेटरी और एडिशनल सेक्रेटरी मानसिक रूप से कर थे प्रताड़ित।
भोपाल,2 अगस्त। राजधानी स्थित मंत्रालय में पदस्थ एक लेडी ऑफिसर ने अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती का नाम रानी शर्मा बताया जा रहा है। रानी मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPIDC) में मैनजर के पद पर पदस्थ थी। उनके पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नौकरी में बेटी को काम का प्रेशर ज्यादा मिल रहा था। उनके ऊपर की अधिकारी उनको लगातार प्रताड़ित कर रही थी। इसी वजह से उनकी बेटी डिप्रेशन में थी और उसने ये कदम उठा लिया।

बता दें कि रानी शर्मा शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधान अर्बन लाइफ अपार्टमेंट में रहती थी। उनके साथ उनकी मां भी रहती थी। रानी बल्लभ भवन में MPIDC में मैनेजर थी। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ घर पर थी। जैसे ही रानी के कूदने की सूचना घरवालों को मिली, उनकी मां तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गई। जहां उनकी मौत हो गई। शाहपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी ना तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही किसी के बयान हुए है। उनके पिता ने नौकरी में तनाव होने के चलते डिप्रेशन होने की बात कही है।
वहीं युवती के पिता ने मंत्रालय के एक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि एमपीईडीसी (MPIDC) के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और एडिशनल सेक्रेटरी उनकी बेटी को मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। पिता ने बताया कि उनकी बेटी को जबरन मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। देर तक ऑफिस में बैठाया जाता था। जबरदस्ती ज्यादा काम का प्रेशर दिया जाता था। नौकरी से बर्खास्त करने की आए दिन दी जाती थी धमकी। पिता ने बताया कि रानी ने 15 दिन पहले कॉल करके उन्हें पूरी बात बताई थी।पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर ही महिला ने पांचवी मंजिल से कूद कर सुसाइड किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications