बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पहुंचे बैतूल, फिल्म सिटी बनाने की जाहिर की इच्छा व समोसे का लिया जायका
अभिनेता गोविंदा कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे 69 पर स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके। गोविंदा को बैतूल ऐसा भाया कि उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से बैतूल में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जाहिर की।
बैतूल,21 अगस्त। मध्य प्रदेश के बैतूल में रविवार भोपाल से नागपुर जा रहे फिल्म अभिनेता गोविंदा कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे 69 पर स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके। गोविंदा को बैतूल ऐसा भाया कि उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से बैतूल में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जाहिर की। बैतूल के प्रकृति सौंदर्य को देखकर गोविंदा इतने ज्यादा मोहित हुए कि उन्होंने बैतूल में फिल्म सिटी बनाने की योजना बना ली।

समोसे का लिया जायका
भोपाल से नागपुर जा रहे फिल्म अभिनेता गोविंदा बैतूल में एक घंटे रूके और उन्होंने समोसे का भी जायका लिया। यहां के समोसे भी उन्हें बहुत पसंद आए। दरअसल भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए फिल्म अभिनेता गोविंदा सडक़ मार्ग से नागपुर वापस जा रहे थे। उन्होंने सुबह 9 बजे पाढर स्थित रेस्टारेंट में बैठकर नाश्ता किया। नाश्ते में उन्होंने गर्म समोसे का आनंद लिया। होटल मेघना के संचालक संजय लाहोरिया ने बताया कि गोविंदा करीब एक घंटे तक रूके और उन्होंने बैतूल के प्राकृतिक सौंदर्य और बैतूल के जंगल के संबंध में जानकारी भी ली।

रेस्टोरेंट संचालक से चर्चा में की मन की इच्छा जाहिर
रेस्टोरेंट संचालक से चर्चा में मन की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं इसके लिए कोई अच्छी जमीन उनको मिलेगी तो वे जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने अपने मन की बात करते हुए यह भी कहा कि इस फिल्म सिटी में फिल्म बनाने का भी उनका मन है। इसलिए जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट पर कार्य करना है।

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के बारे में ली जानकारी
गोविंदा ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के बारे में भी जानकारी ली कि इस फिल्म की शूटिंग कहा पर हुई। उन्होंने यह भी पूछा कि बरेठा घाट से सारनी का सीएचपी कितनी दूरी पर है और शूटिंग कितने दिन तक चली। गोविंदा ने संचालक संजय लाहोरिया की तारिफ की और उनसे मिलकर बहुत प्रभावित भी हुए। उन्हें मुम्बई बुलाया है। इसके अलावा उन्होंने होटल के स्टाफ से भी मिले और उनके साथ फोटो सेशन भी कराया।

मेरी छवि अभी भी दर्शकों के बीच नंबर वन : गोविंदा
एक्टर गोविंदा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेरी छवि अभी भी दर्शकों के बीच नंबर वन है। मुझे लगातार फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रपोजल तो आ रहे हैं, लेकिन मुझे रोल पसंद नहीं आ रहे हैं दरअसल अबे मुझे साइड हीरो का रोल ऑफर कर रहे हैं, जबकि मैं छोटे-छोटे रोल नहीं करना चाहता हूं। इसी वजह से अभी मेरे पास काम नहीं है मैं ऑडियंस के हिसाब से चलूंगा ना की किसी डायरेक्टर के हिसाब से।












Click it and Unblock the Notifications