बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने कहा- छोटे रोल मैं नहीं करना चाहता, भारतीय फिल्मों का बेस है प्रेम और संगीत
बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेरी छवि अभी भी दर्शकों के बीच नंबर वन है। मुझे लगातार फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रपोजल तो आ रहे हैं, लेकिन मुझे रोल पसंद नहीं आ रहे हैं।
भोपाल,21 अगस्त। राजधानी में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होने आए बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेरी छवि अभी भी दर्शकों के बीच नंबर वन है। मुझे लगातार फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रपोजल तो आ रहे हैं, लेकिन मुझे रोल पसंद नहीं आ रहे हैं। दरअसल सब मुझे साइड हीरो का रोल ऑफर कर रहे हैं, जबकि मैं छोटे-छोटे रोल नहीं करना चाहता हूं। इसी वजह से अभी मेरे पास काम नहीं है मैं ऑडियंस के हिसाब से चलूंगा ना कि किसी डायरेक्टर के हिसाब से। उन्होंने भोपाल शहर की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि भोपाल बहुत खूबसूरत शहर हैं। यहां के लोग मुझे बहुत पसंद है।

बड़ी बजट की फिल्मों के फ्लॉप होने पर बोले गोविंदा
बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों के भी लगातार फ्लॉप होने पर गोविंदा ने कहा कि इंडस्ट्री को अपने आप में बदलाव लाना होगा मैंने इंडस्ट्री में रहकर 167 फिल्में की है। कुछ फ्लॉप भी हुई। यहां के माहौल में मैंने भी असहजता महसूस की है। फिल्मों के फ्लॉप होने के कई कारण होते हैं सिर्फ बड़े बजट से ही आप फिल्मों का अच्छा नहीं बना सकते।

फिल्मों का बेस है प्रेम और संगीत
अभिनेता गोविंदा ने कहा कि हमारी फिल्मों में भारतीयता होनी चाहिए। फिल्मों का बेस प्रेम और संगीत होता है, यदि इसे पकड़ कर चलेंगे तो फिल्म कभी फ्लॉप नहीं होगी। अभी हम हॉलीवुड की तरफ भाग रहे हैं, जिसे दर्शक अस्वीकार कर रहे हैं। जबकि साउथ की फिल्में भारतीय परंपराओं को केंद्र में रखकर तैयार की जा रही है। इसलिए पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण सभी ओर से उन्हें पसंद किया जा रहा है मेरी मां निर्मला देवी ने कहा था कि कभी गलत बात मत करना पब्लिक नियत पकड़ लेती है। यही अब बॉलीवुड में हो रहा है।

फिल्मों के लगातार बॉयकॉट पर बोले गोविंदा
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट पर और लगातार हिंदी फिल्मों के बायकाट होने पर अभिनेता गोविंदा ने कहा कि यह क्रिया की प्रतिक्रिया है हालांकि ऑडियंस में यह भावना जगाई गई हैं। यदि पहले कुछ गलत नहीं किया गया होता तो आज ये हालत नहीं बनते। उन्होंने कहा कि मुझे कोई मंच नहीं मिला तो मैंने अपना गोविंदा रॉयल चैनल शुरू कर दिया इच्छा नहीं थी पर करना पड़ा अब मैं सीधे ऑडियंस से कनेक्ट हो पा रहा हूं उन्होंने कहा कि जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया तो मेरे सीनियर और साधु-संतों ने कहा कि तुम गोविंद नाम से फिल्मी दुनिया में सफल नहीं हो पाओगे। नाम में संशोधन कर लो बस गोविंदा नाम रखा और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गोविंदा को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल में आयोजित मटकी फोड़ में शामिल होने आए सुपरस्टार गोविंदा को देखने के लिए उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। पधारे कोरोना महामारी के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा था इस साल कोरोना के केस कम होने पर भोपाल में कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में गोविंदा से मिले सीएम शिवराज सिंह चौहान
भोपाल के करोंद चौराहे पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म अभिनेता गोविंदा से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
बता दे गोविंदा कांग्रेस से सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राम नाइक को हराया था। लेकिन गोविंदा को राजनीति पसंद नहीं आई और उन्होंने राजनीति से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब लगातार बीजेपी नेताओं से संपर्क और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर गोविंदा राजनीति में वापसी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications