इलाज में फर्जीवाड़ा करने वाले 18 प्राइवेट अस्पतालों पर एक्शन, भोपाल में हेल्थ एजेंसी की छापामार कार्रवाई
इलाज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले भोपाल के 45 से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों पर स्टेट हेल्थ एजेंसी ने छापा मारकर कार्रवाई की है। जिसमें 18 हॉस्पिटलों में गड़बड़ियां पाई गई।
भोपाल, 16 जून। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयुष्मान योजना में इम्पैनल प्राइवेट अस्पताल में चल रहे फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी की अलग-अलग 20 टीमों ने भोपाल के करीब 45 से ज्यादा अस्पतालों पर छापेमार कार्रवाई की है। SHA द्वारा बनाई गई डॉक्टरों की टीम ने करीब 18 अस्पतालों में फर्जीवाड़ा पकड़ा है। आयुष्मान भारत एमपी के सीईओ अनुराग चौधरी ने बताया कि अब इन अस्पतालों पर आयुष्मान योजना से संबद्धता खत्म करने, पैसे की रिकवरी और पंजीयन खत्म करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ अनुराग चौधरी ने बताया कि भोपाल के 47 अस्पतालों के निरीक्षण में 18 अस्पतालों में कई बड़ी गड़बड़ियां पाई गई। कई मरीजों के परिजनों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। जिसके बाद इस छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इन अस्पतालों पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और भी अस्पतालों के निरीक्षण का काम लगातार जारी रहेगा। प्रदेश भर में ऐसी जांच कराई जा रही है।
भोपाल के इन अस्पतालों की आयुष्मान योजना से संबद्धता होगी खत्म
गड़बड़ी पाए जाने के बाद भोपाल के नवजीवन अस्पताल, अनंतश्री अस्पताल, अपेक्स हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत अस्पताल, गुरु आशीष हॉस्पिटल, पीबीजीएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आयुष्मान अस्पताल, भोपाल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, राजदीप अस्पताल, यूनानी अस्पताल, आधार हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिस्ट यूनिट और VCH हॉस्पिटल की आयुष्मान भारत योजना से संबद्धता खत्म हो जाएगी।
इसके अलावा सर्वोत्तम अस्पताल, आरआर अस्पताल, नवोदय कैंसर अस्पताल, नवोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और लोटस हॉस्पिटल पर जनरल मेडिसिन स्पेशलिटी सस्पेंड करके पेनाल्टी लगाई जाएगी
सीईओ अनुराग चौधरी ने बताया कि मरीजों को जनरल वार्ड के बजय आईसीयू या HDU में भर्ती किया जाता था चिकित्सा पैकेज का दुरुपयोग हो रहा था। इसके अलावा बिना लक्षण वाले मरीज भर्ती, लंबे समय तक मरीज का अस्पताल में रहना, जनरल वार्ड की बजय ICU, HDU बुक करना, गलत पैकेज का सिलेक्शन करना,मेडिकल पैकेज से सर्जरी करना, आयुष्मान कार्डधारी मरीजों की जेब से पैसा वसूलना ऐसी अनेक प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई।












Click it and Unblock the Notifications