व्यापमं घोटाले में एक संदिग्ध शख्स दिल्ली में गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश अब तक से सबसे बड़े घोटाला व्यापमं में शामिल रहे एक सख्स को दिल्ली में गिरफ्तार किया गाया है। मध्य प्रदेश पुलिस दिल्ली में व्यापमं में शामिल रहे इस सख्स की तलाश में दिल्ली तक पहुंची थी। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी डॉ. दीपक यादव के अहम सहयोगी के रूप में डॉ. संतोष चौरसिया को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने डॉ. संतोष पर इनाम घोषित कर रखा था। काफी समय से यह फरार था। काफी मशक्कत के बाद ज्वाइंट कमिश्रनर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) रवींद्र यादव ने बताया कि संतोष चौरसिया ने पूछताछ में बताया है कि व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी दीपक यादव के सम्पर्क में वर्ष 2003 में आया था।
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमा्ंड पर मध्य प्रदेश पुलिस के साथ भेद दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications