Bhopal News: सोयाबीन बेचकर घर लौट रहे किसान को VIP रोड पर अज्ञात कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Bhopal accident News: राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर हुए एक्सीडेंट में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि VIP रोड पर करबला के पास अज्ञात तेज रफ्तार कार ने एक किसान को रौंद दिया। सड़क हादसे में किस बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि किसान सोयाबीन की फसल बेचकर सीहोर स्थित पाडियाला गांव से शाहपुरा भोपाल घर जा रहा था। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर जान शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रीतम सिंह अहिरवार 45 वर्षीय था और शाहपुरा मस्जिद के पास स्वयं के मकान में परिवार के साथ रहता था।

मृतक किसान के दो बेटे हैं वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला है। बीते कई सालों से बी भोपाल के शाहपुर इलाके में स्थित मस्जिद के पास निवास कर रहा था। मृतक किसान प्रीतम सिंह अहिरवार खेती किसानी के अलावा मिस्त्री का काम भी करता हैं। बेटे ने बताया कि प्रीतम सिंह अहिरवार मंगलवार की सुबह गांव के लिए अपनी सीडी डीलक्स बाइक से निकले थे। वहां से शाम के समय लौट रहे थे, तभी शाम करीब 6 बजे उनकी बाइक को वीआईपी रोड पर करबला के पास किसी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी जेब में फसल बेचकर मिली रकम थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को लौटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications