Bhopal News: कृषि मंत्री के गढ़ में कांग्रेस ने लगाईं सेंध, हरदा से BJP के 200 कार्यकर्ता Congress में शामिल

भोपाल में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बीजेपी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

A dent in Agriculture Minister stronghold, 200 BJP workers from Harda & Balaghat join MP Congress

MP Congress News मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नेताओं का दल बदल जा रही है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में कृषि मंत्री के गृह जिला हरदा से 200 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा बालाघाट से बीजेपी की पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे और उनके बेटे सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

रविवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में हरदा और बालाघाट से शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के सदस्यता दिलाई। दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी भी मौजूद थे। बता दे हरदा के युवा नेता कृषि मंत्री के करीबी दीपक सारण ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। इसके अलावा सागर से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया के भाई हेमंत लारिया और सतना से पूर्व मंत्री सईद अहमद ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी। कमलनाथ ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे उन्होंने 21वीं सदी की रूपरेखा में IT की क्या भूमिका होगी, इसके लिए देश को तैयार करने का काम किया था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण दिए। राजीव गांधी के विचारों को याद करके कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं का आगे बढ़ना है।

कमलनाथ का सीएम शिवराज को चैलेंज

कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चैलेंज देते हुए कहा कि मैं अपने 15 महीने का हिसाब किसी भी मंच पर देने को तैयार हूं मैं अपने 15 साल का हिसाब दें। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। किसान, लाडली बहन और युवा की भाजपा को चुनाव के 4 महीने पहले याद आती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवा में है, उन्हें जमीन पर आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+