Bhopal: बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते राजधानी के अरेडी में 80 परिवार अंधेरे में जीने को मजबूर
राजधानी भोपाल में एक बार फिर बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी सामने आई है। 4 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को कोई नहीं आया सुधारने। जिसके चलते 80 परिवार अंधेरे में जीने को मजबूर है।

Bhopal News: राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में स्थित सेवनिया ओंकारा के अरेडी, कृष्णा धाम कॉलोनी में रहवासी पिछले 4 दिनों से अंधेरे में जीने को मजबूर है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते ऐसे हालात बने हुए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का बहाना बनाकर बिजली विभाग के अधिकारी रहवासियों को परेशान कर रहे हैं।
मिनाल रेसीडेंसी AE विभागीय अधिकारियों की भी नहीं सुनते
भोपाल के अयोध्या नगर में सेंट थॉमस स्कूल के पास कृष्णा धाम कॉलोनी है। यहां पर कॉलोनी नाइजर ने लोगों को प्लाट तो बेच दिए, लेकिन अब तक सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दिया है। कॉलोनी नाइजर ने प्रत्येक प्रॉपर्टी वालों से डेवलपमेंट चार्ज भी लिया, लेकिन अब तक कोई डेवलपमेंट का कार्य नहीं किया है। वही मिनाल रेसीडेंसी बिजली घर के AE ने कॉलोनी के कुछ घरों को बिजली कनेक्शन दिया हुआ। लेकिन बाकी लोगों को कनेक्शन देने में नियम हवाला दे रहे है। मिनाल AE कहना है कि कृष्णा धाम कॉलोनी ग्रामीण क्षेत्र में आती है। इसलिए वह कनेक्शन नहीं दे सकते। जबकि रहवासी उनसे टेंपरेरी कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें नियम का हवाला देकर परेशान किया जा रहा है।
डीपी जलने के कारण कॉलोनी वासी परेशान
दरअसल भोपाल अरेडी की कृष्णा धाम कॉलोनी में बिजली घर (सूखी सेवनिया सब स्टेशन) ने कनेक्शन दिए हुए थे। इस कॉलोनी के अलावा विभाग ने पास में क्रेशर बस्ती की झुग्गियों में भी कनेक्शन दिए हैं। लेकिन बीते सोमवार को डीपी जलने के कारण विद्युत सप्लाई नहीं हो पा रही है। जब कॉलोनी वासियों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग को की तो, उन्होंने डीपी सुधारने से मना कर दिया। उनका कहना है कि झुग्गी बस्तियों का बिल बकाया है, इसलिए वे डीपी नहीं सुधार सकते हैं। इस तरह बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते 80 परिवार अंधेरे में और बिना बिजली, पानी के जीने को मजबूर है। रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिए अधिकारियों को निर्देश
हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या ठीक करने के निर्देश दिए है। लेकिन कॉलोनी में बिजली नहीं होने के चलते महिलाएं बच्चे गर्मी से परेशान हैं। कॉलोनी नाइजर और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जबकि कॉलोनी वासियों से टैक्स भी लिया जा रहा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की बात की जाती है, लेकिन जब राजधानी भोपाल में इस तरह के हालात हैं तो पूरे मध्यप्रदेश में किस प्रकार के हालत होंगे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
महंगी दरों पर खरीद रहे बिजली
कृष्णा धाम कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में खुद का ट्रांसफार्मर नहीं होने के चलते बिजली विभाग महंगी दरों पर उन्हें बिजली देता है। टेंपरेरी कनेक्शन का बिल 1500 रुपए से शुरू होता है। कॉलोनी का ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली विभाग उन्हें परमानेंट कनेक्शन नहीं दे रहा हैं। जिसके कारण रहवासी महंगी बिजली खरीदने को मजबूर है।












Click it and Unblock the Notifications