CG के रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए सिंगरौली के 7 लोग डूबे, 2 को निकाला गया, 5 की तलाश जारी

सिंगरौली, 28 अगस्त। मध्यप्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले सात लोग छत्तीसगढ़ के जलप्रपात में डूब गए। सभी लोग कोरिया डिस्ट्रिक्ट में स्थित रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। यहां जलप्रपात में नहाने के दौरान सात लोग डूब गए। इनमें से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि दो अब भी लापता है। वहीं 1 युवती निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मामला कोटाडोल थाना थाना अंतर्गत का है।

Korea Ramdaha

पुलिस के जानकारी अनुसार

सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले कुछ लोग रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भरतपुर क्षेत्र के रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास सभी लोग नहाने के लिए पानी में उतर गए। इस दौरान अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने लगा।

घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू किया। बाद में जानकारी पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अब तक चार डेडबॉडी निकाली जा चुकी है, बाकी दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुका है हादसा

पांच महीने पहले भी इसी जलप्रपात में हादसा हुआ था। उस दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हुई थी। ये युवक भी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। सभी उमरिया जिले से यहां पिकनिक मनाने आए थे। नहाने के दौरान ही ये हादसा हुआ था। इसके बावजूद बरसात के मौसम में यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+