Bhopal News: हरियाणा से भोपाल पहुंचे पीली पीठ वाले 20 गिद्ध, 45 दिन रहेंगे क्वॉरेंटाइन
Bhopal Van Vihar news: राजधानी के वन विहार में घूमने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल शनिवार को पिंजौर हरियाणा से 20 व्हाइट रम वल्चर (सफेद पीठ वाले) गिद्ध भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें 5 नर व 5 मादा, 10 किशोर (पूर्ण वयस्क) नहीं है। फिलहाल इन गिद्धों को 45 दिनों तक क्वारंटाइन रखा जाएगा। इसके बाद केरवा स्थित गिद्ध संरक्षण एवं संवर्धन केंद्र की में छोड़ा जाएगा।
वन विहार प्रबंधन के अनुसार 1100 किलोमीटर की यात्रा कर ये गिद्ध भोपाल पहुंचे हैं। 31 पिंजौर हरियाणा स्थित गिद्ध संवर्धन केंद्र से लाया गया है। पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ शुभ रंजन सिंह, डायरेक्टर वन विहार पदमाप्रिया बालाकृष्णन की उपस्थिति में इन्हें क्वारंटाइन एवरी में सुरक्षित छोड़ा गया है।

ऐसे होते हैं सफेद पीर वाले गिद्ध
यह एक मध्यम आकार का गिद्ध है, इसका शरीर 31 से 39 इंच लंबा होता है और वजन 4.2 से 7.2 किलोग्राम होता है। इसके पंखों का फैलाव 6 से 7 फीट तक होता है। इस गिद्ध की गर्दन सफेद व खुरदरी होती है। वयस्क गिद्ध की पीठ गहरे रंग के पंखों से भिन्न होती है। किशोर गिद्ध अधिकतर काले होते हैं।
वन विहार संचालक पदमाप्रिया बालाकृष्णन ने बताया कि लाए गए गिद्धों में 5 मादा और 10 सब एडल्ट गिद्ध हैं। इनको विशेष रूप से तैयार किए गए क्रेट्स में रखकर सड़क मार्ग से 1100 किलोमीटर दूरी तय कर लाया गया। वल्चर विशेषज्ञ रोहन एवं वेटनरी डॉ रजत कुलकर्णी इस यात्रा के दल में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications